- वित्तीय वर्ष 2025 में अमेरिकी सेना के करीब 20,492 सैन्य कर्मियों ने अनचाहे यौन संपर्क का सामना किया है.
- महिला सैनिकों में अनचाहे यौन संपर्क की दर 6.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई है.
- पुरुष सैनिकों में अनचाहे यौन संपर्क की दर 1.3 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत रह गई है.
अमेरिकी सेना के लिए आई नई रिपोर्ट चौंकाने वाली है. अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025 में करीब 20,492 सैन्य कर्मियों ने यौन उत्पीड़न का सामना किया, लेकिन यह संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम है. हालांकि, दावा ये किया गया है कि पहले की तुलना में मामले में कमी आई है. पेंटागन के मुताबिक महिला सैनिकों में इसकी दर 6.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत और पुरुषों में 1.3 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत रह गई. हालांकि, हालात में सुधार के संकेत मिले हैं, फिर भी हजारों सैन्य कर्मियों के प्रभावित होने का आंकड़ा यह दिखाता है कि अमेरिकी सेना के लिए यह चुनौती अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.
संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025 में करीब 20,492 अमेरिकी सैन्य कर्मियों को यौन दुर्व्यवहार(बिना सहमति के यौन संपर्क) का सामना करना पड़ा. यह संख्या 2023 की तुलना में लगभग 8,500 कम है, जिससे पता चलता है कि सेना में ऐसे मामलों में गिरावट आई है. रिपोर्ट के अनुसार, महिला सैनिकों में यौन दुर्व्यवहार संपर्क की दर 2023 के 6.8 प्रतिशत से घटकर 2025 में 4.3 प्रतिशत रह गई, जबकि पुरुष सैनिकों में यह आंकड़ा 1.3 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पेंटागन ने रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. महिला सैनिकों में इसकी दर 24.7 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत और पुरुषों में 5.8 प्रतिशत से घटकर 4.4 प्रतिशत हो गई. पेंटागन का कहना है कि यह बदलाव सेना में सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के प्रयासों का परिणाम है.
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
इसके साथ ही, ऐसे मामलों की शिकायतों में बढ़ोतरी हुई है. 2023 में जहां करीब 25 प्रतिशत घटनाओं की रिपोर्ट की जाती थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 33 प्रतिशत हो गई. रक्षा विभाग का मानना है कि शिकायत दर्ज होने से पीड़ितों को जरूरी चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य सहायता मिलती है और अधिकारियों को मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का मौका मिलता है.
युद्ध उप सचिव एंथोनी जे. टाटा ने कहा कि कहा कि सम्मान, गरिमा और अनुशासन सेना की बुनियादी पहचान हैं. यौन उत्पीड़न जैसे अपराध इन मूल्यों को कमजोर करते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में सुधार के संकेत मिले हैं. लेकिन 20 हजार से अधिक संभावित पीड़ितों का आंकड़ा बताता है कि अमेरिकी सेना में यौन उत्पीड़न अब भी एक गंभीर चुनौती बना हुआ है.
ये भी पढ़ें : सपा को मिलता है परिवारवाद का फायदा, एक ही फैमिली के 5 सांसद इसलिए टूटी नहीं: अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं