विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

दिल्ली के महरौली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा

बदमाश के पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बदमाश अजमल पहाड़ी पर दिल्ली और यूपी में हत्या, लूट, डकैती और उगाही के 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

दिल्ली के महरौली में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ईनामी बदमाश को पकड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में मुठभेड़ की खबर आ रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि 25 हज़ार के इनामी बदमाश के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मेरठ STF की टीम की मुठभेड़ हुई है. इनामी बदमाश अजमल पहाड़ी मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसके दाएं पैर में गोली लगी है.

जानकारी मिली है कि मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि अजमल बाइक पर जा रहा था और उसे रुकने का इशारा किया गया जिसके बाद अजमल ने फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1 लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर प्रवीण सभरवाल को किया गिरफ्तार

बदमाश के पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बदमाश अजमल पहाड़ी पर दिल्ली और यूपी में हत्या, लूट, डकैती और उगाही के 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

वह यूपी के मुज्जफरनगर का रहने वाला है. अजमल दिल्ली के महरौली इलाके में किराये का मकान लेकर छिपकर रह रहा था.
 

ISIS के संदिग्ध आतंकी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Delhi Police, Special Cell, Meerut STF, Meerut Police, UP Police, Mehrauli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com