विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2022

पंजाब के मुक्तसर में गेहूं चोरी करने के आरोपी को चलते ट्रक के बोनट से बांधा गया

मुक्तसर पुलिस ने कहा कि उसे घटना से संबंधित दो वीडियो मिले हैं, इनमें से एक में व्यक्ति को ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराते देखा जा सकता है

पंजाब के मुक्तसर में गेहूं चोरी करने के आरोपी को चलते ट्रक के बोनट से बांधा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़:

पंजाब के मुक्तसर जिले में एक ट्रक से गेहूं की दो बोरी चोरी करने के आरोपी को ट्रक के बोनट से बांधकर पुलिस थाने ले जाया गया.सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के एक वीडियो में देखा गया कि एक शख्स को रस्सी से बांधा हुआ है जबकि उसके बगल में ट्रक चालक का एक सहायक बैठा था.

सहायक को एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बंधे हुए व्यक्ति ने गेहूं की दो बोरी चुरा ली है और उसे बस स्टैंड थाने ले जाया जा रहा है.

इस बीच, मुक्तसर पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना से संबंधित दो वीडियो मिले हैं.एक वीडियो में व्यक्ति को ट्रक से गेहूं की बोरियां चुराते देखा जा सकता है और दूसरे वीडियो में उसी व्यक्ति को ट्रक के बोनट से बांधकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है.

मुक्तसर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stealing Wheat, Accused Tied To The Bonnet, Truck
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com