विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

9 साल की बच्ची संग दुष्कर्म करते पकड़ा गया शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

पंजाब के जालंधर में नौ साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला.

9 साल की बच्ची संग दुष्कर्म करते पकड़ा गया शख्स, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • नौ साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
  • आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
  • जानें क्या है पूरा मामला
जालंधर, पंजाब:

पंजाब के जालंधर में नौ साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि 39 वर्षीय पप्पू कुमार को जालंधर के रामा मंडी इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था. वह एक मजदूरी का काम करता था. पुलिस ने बताया कि वह बच्ची के घर के पास ही रहता था और पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

कूड़े के ढेर में मिला 2 साल की बच्ची का शव, कुछ दिनों से थी लापता

लड़की की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और कुमार को दुष्कर्म करते हुए पकड़ा. जालंधर के सहायक पुलिस आयुक्त (मध्य) हरसिमरत सिंह ने फोन पर कहा, "मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपी को बुरी तरह से पीटा. घटना का पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

हिंदी भाषा पर नहीं थम रहा विवाद, साउथ इंडिया के कई नेताओं ने किया विरोध, यहां जानिए पूरा मामला

बीते दिनों राजस्थान में भी दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. राज्य के भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में ईंट भट्टा मालिक सहित आठ लोगों के खिलाफ 28 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास करने और उसके पुत्र की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. नदबई थाना में महिला की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई. दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 12 मई को वह अपने घर में पुत्र के साथ सो रही थीं. आरोपी उसके घर में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब बीच बचाव के लिये उसका पुत्र आया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accused Of Misdemeanor, Jalandhar, Beaten By Crowd To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com