प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
मुंबई के बोरीवली में आरोपियों को एक युवक का पैसे से भरा बैग चुराना महंगा पड़ा गया. पीड़ित युवक ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा और बाद में उसे पुलिस के हवाले किया. हालांकि आरोपी का एक साथ मौके से भागने में सफल हो गया. पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है. दरअसल, यासीन धोबी जो मूल रूप से उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है अपने एक साथी के साथ मिलकर किरन मकवाना नाम के कारोबारी की कार से बैग चुराकर भागने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: सम में 6 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
हालांकि कार से बैग चोरी होने के बारे में मकवाना को तुरंत ही पता चल जाता है और वह आरोपियों के पीछा करना शुरू कर देते हैं. बैग के मालिक को पीछा करते देख आरोपी पहले एक ऑटो में बैठते हैं, इसके बाद मकवाना भी एक ऑटो करके उनका पीछा शुरू करते हैं.
VIDEO: कर्ज चुकाने के लिए किया था बच्चे का अपहरण.
पीछा करने के दौरान मकवाना को पेट्रोलिंग कर रहे मुंबई पुलिस के दो जवान मिलते हैं. इनकी मदद से बाद में मकवाना ने एक आरोपी को बैग समेत पकड़ लिया. फिलहाल मकवाना ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है. और पुलिस उससे उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं