गोवा के नॉर्थ गोवा नाइटक्लब आग हादसे से जुड़े मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अंजुना के पास स्थित Birch by Romeo Lane क्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को अदालत से राहत मिल गई है. मापुसा की JMFC कोर्ट ने दोनों भाइयों को शर्तों के साथ जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
लूथरा ब्रदर्स को इस मामले में गंभीर लापरवाही के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल कोलवाले सेंट्रल जेल में बंद थे. कोर्ट ने दोनों को ₹50,000 के मुचलके और कुछ शर्तों के साथ बेल दी है. हालांकि, जमानत दिए जाने की विस्तृत वजह कोर्ट के लिखित आदेश आने के बाद स्पष्ट होगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यह भी पढ़ें- भोजशाला Vs कमाल मौला मस्जिद विवाद: SC ने सुनवाई पर रोक लगाने से किया इनकार, मुस्लिम पक्ष से कही ये बात
गोवा के क्लब में गई थी 25 लोगों की जान
यह मामला उस दर्दनाक हादसे से जुड़ा है जिसमें क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में पूरा किचन स्टाफ, चार विदेशी टूरिस्ट समेत कई लोग मारे गए थे, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस घटना ने देशभर में क्लबों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.
क्लब में हुई थी नियमों की अनदेखी
जांच में सामने आया था कि क्लब में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी. आरोप है कि क्लब बिना आवश्यक नियमों के चलाया जा रहा था और फर्जी NOC के जरिए लाइसेंस हासिल किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि हादसे के बाद लूथरा ब्रदर्स देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे, जहां से बाद में उन्हें डिपोर्ट कर भारत लाया गया और गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें- धुआं ही धुआं... सूरत में नायलॉन के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग
पहले खारिज हुई थी अग्रिम जमानत
गौरतलब है कि इससे पहले दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी. इतना ही नहीं, हाल ही में फर्जी NOC से जुड़े अलग मामले में उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी.
हालांकि आग हादसे के मामले में अब उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन फर्जीवाड़े और लाइसेंस घोटाले से जुड़ा मामला अभी भी अदालत में लंबित है. उस केस में लूथरा ब्रदर्स की कानूनी मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं