विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2025

मेरठ में घुड़चढ़ी के दौरान फायरिंग, गोली लगने से छत पर खड़ी युवती की मौत

मेरठ में शादी की चढ़त के दौरान अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग में युवती की मौत हो गई. लिसाड़ी गेट इलाके में हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. (एनडीटीवी के लिए सनुज शर्मा और रणवीर सिंह की रिपोर्ट)

मेरठ में घुड़चढ़ी के दौरान फायरिंग, गोली लगने से छत पर खड़ी युवती की मौत
  • मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शादी की खुशियों के दौरान अवैध हथियारों से फायरिंग में एक युवती की मौत हुई
  • घटना 20 फिटा रोड पर हुई, जहां सुहैल की बारात निकल रही थी और इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई
  • गोली लगने से अक्शा नाम की युवती की मौत हो गई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया
मेरठ:

मेरठ की अक्शा अब इस दुनिया में नहीं रही, अक्शा का कुसूर भी सिर्फ इतना था कि वो अपने घर की छत पर खड़ी होकर गली से गुजर रही चढ़त को देख रही थी, तभी कुछ युवकों ने अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली. इसी दौरान एक गोली छत पर खड़ी अक्शा के पेट में जा लगी और कोहराम मच गया. अक्शा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है मामला

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के 20 फीटा रोड हाजी शौकत वाली वाली गली का है. यहां रहने वाले मीट कारोबारी शाहनवाज के बेटे सुहेल का निकाह था और उसी पहले चढ़त चल रही थी, तभी कई लोगों ने आकार हर्ष फायरिंग शुरू कर डाली. कुछ लोगों ने रोक भी लेकिन हर्ष फायरिंग करने वाले नहीं माने. गली और छतों पर चढ़त देखने वालों की भीड़ थी. अक्शा भी अपने रिश्तेदार के यहां घर की छत पर खड़ी थी, तभी एक गोली उसे भी जा लगी और मौत हो गई. अक्शा के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की गिरफ्त में कई लोग

अक्शा की मौत की खबर से कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा और चढ़त में आए लोग भाग निकले. दूल्हे का घर सजा है लेकिन इस पर ताला लगा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और मामले की जांच शुरू कर दी. युवती के पिता अरशद की तहरीर पर मुकद्दमा कायम कर लिया गया है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Wedding Firing Death, Merrut Wedding Death, Meerut News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com