विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2024

दिल्ली के मुंडका में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार

मृतक अमित हाल ही में जेल से बाहर आया था, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह गैंगवार है या निजी दुश्मनी

दिल्ली के मुंडका में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार
मुंडका में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या के मामले की जांच की.
नई दिल्ली:

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार की शाम को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायर किए. हमलवार गोली मारकर फरार हो गए.

मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई है. अमित लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था. वह अभी हाल ही में जेल से बाहर आया था.

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह गैंगवार है या निजी दुश्मनी. 

यह भी पढ़ें -

Exclusive : दिल्ली में फिर चालू हुआ रंगदारी का दौर, नांगलोई और अलीपुर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

खाना बनाने को लेकर बहस के बाद सो रहे दोस्त पर अचानक किया रॉड से वार, CCTV फुटेज देख दहल जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Shot Dead, Mundka, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com