दिल्ली एनसीआर में रंगदारी के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. सोमवार को ही नांगलोई और अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया था और अब पता चला है कि दोनों जगहों पर फायरिंग करने वाला एक ही गैंग है. जानकारी के मुताबिक नांगलोई में ही अलीपुर की पर्ची डाली गई थी. बताया जा रहा है कि गोगी गैंग ने ही यह फायरिंग की थी.
सीसीटीवी वीडियो आया सामने
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाशों ने फायरिंग की थी. घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्लाईवुड शोरूम की है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बदमाश कितने बेखौफ हैं और पूरी प्लानिंग के साथ आए हैं. सभी बदमाश हेलमेट लगाए हुए हाथ में हथियार लिए दुकान में जाते हैं और उनके पास एक पर्ची भी होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली-NCR में रंगदारी के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. नांगलोई इलाके में प्लाईवुड शोरूम पर रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाशों ने फायरिंग की थी. वहीं,… pic.twitter.com/NSRE7qNF0K
— NDTV India (@ndtvindia) November 5, 2024
बदमाशों में पुलिस का नहीं दिखा डर
इसके बाद गेट पर तीनों बदमाश खड़े होकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं. फायरिंग के दौरान ही प्लाईवुड शोरूम के मालिक को बदमाश पर्ची देकर जाते हैं, जिसमें गैंग का नाम और रंगदारी के लिए मांगी गई रकम लिखी होती है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहं था.
अलीपुर में भी बदमाशों ने की फायरिंग
वहीं, दूसरी फायरिंग दिल्ली के अलीपुर इलाके में होती है. जहां एक प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर तीन बदमाश आते हैं और कई राउंड फायरिंग करते हैं. वहां भी जो पर्ची मिली है, उसमें भी गोगी गैंग के गेंगस्टरों का नाम है.
पर्ची पर था इनका नाम
पर्ची में फज्जा और अंकेश लाकड़ा का नाम लिखा हुआ था. बता दें कि जीतेंद्र गोगी दिल्ली का बड़ा गैंगस्टर था, जिसकी 2021 में रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी गई थी. अब उसकी गैंग की कमान दीपक बॉक्सर संभाल रहा है जो फिलहाल तिहाड़ जेल में है. उसे अमेरिका से डिपोर्ट कराया गया था. ये गैंग फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है.
पिछले कुछ समय में बढ़ीं रंगदारी की घटनाएं
पिछले कुछ सालों की रंगदारी की घटनाओं को देखें तो रंगदरी के मामलों में कई गैंगस्टरों के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा, हिमांशु भाऊ, कपिल सांगवान उर्फ नंदू, बांबिहा गैंग, नीरज बवाना और काला जठेड़ी गैंग शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं