CNG-PNG Prices 1 July 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. आज 1 जुलाई, बुधवार की सुबह-सुबह इंडियन ऑयल(IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 183 रुपये तक घटा दिए हैं. 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 3,113.50 रुपये की बजाय अब 2,930 रुपये में मिलेगा. इसी तरह अन्य शहरों में भी दाम कम किए गए हैं. कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी के बाद ये राहत आई है. सवाल है कि क्या LPG की तरह CNG और PNG की कीमतें भी कम की गई हैं, क्या CNG-PNG भी सस्ती हुई है?
क्या CNG के दाम कम हुए?
देश में CNG की कीमतों में आज 1 जुलाई को कोई कमी नहीं आई है. IGL की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में CNG का रिटेल रेट 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में ये 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहा है. वहीं अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम में CNG करीब 88.12 रुपये प्रति किलोग्राम, करनाल में 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम और कानपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है.
आपके शहर में CNG की कीमतें
- दिल्ली (NCT): 83.09 रुपये/किलो
- नोएडा: 91.70 रुपये/किलो
- गौतम बुद्ध नगर: 91.70 रुपये/किलो
- ग्रेटर नोएडा: 91.70 रुपये/किलो
- गाजियाबाद: 91.70 रुपये/किलो
- गुरुग्राम: 88.12 रुपये/किलो
- मेरठ: 91.58 रुपये/किलो
- हापुड़: 92.70 रुपये/किलो
- मुजफ्फरनगर: 91.58 रुपये/किलो
- शामली: 91.58 रुपये/किलो
- रेवाड़ी: 87.70 रुपये/किलो
- करनाल: 87.43 रुपये/किलो
- कैथल: 88.43 रुपये/किलो
- कानपुर: 94.42 रुपये/किलो
- हमीरपुर: 94.42 रुपये/किलो
- फतेहपुर: 94.42 रुपये/किलो
- अजमेर: 92.44 रुपये/किलो
- पाली: 92.44 रुपये/किलो
- राजसमंद: 92.44 रुपये/किलो
- महोबा: 89.42 रुपये/किलो
- बांदा: 89.42 रुपये/किलो
- चित्रकूट: 89.42 रुपये/किलो
क्या PNG के दाम कम हुए हैं?
CNG की तरह PNG की कीमतों में भी फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. IGL की PNG रिटेल प्राइस लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में घरेलू PNG के दाम 49.59 रुपये प्रति SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में यह 49.46 रुपये प्रति SCM के भाव चल रहा है. गुरुग्राम में PNG 48.40 रुपये प्रति SCM, जबकि रेवाड़ी और करनाल में 46.40 रुपये प्रति SCM के रेट पर लोगों को PNG मिल रही है.
आपके शहर में PNG की कीमतें
- दिल्ली (NCT): 49.59 रुपये/SCM
- नोएडा: 49.46 रुपये/SCM
- ग्रेटर नोएडा: 49.46 रुपये/SCM
- गाजियाबाद: 49.46 रुपये/SCM
- गुरुग्राम: 48.40 रुपये/SCM
- मेरठ: 48.35 रुपये/SCM
- हापुड़: 49.46 रुपये/SCM
- कानपुर: 48.95 रुपये/SCM
- हमीरपुर: 48.95 रुपये/SCM
- फतेहपुर: 48.95 रुपये/SCM
- चित्रकूट: 48.95 रुपये/SCM
- बांदा: 48.95 रुपये/SCM
- महोबा: 48.95 रुपये/SCM
- मुजफ्फरनगर: 48.35 रुपये/SCM
- शामली: 48.35 रुपये/SCM
- अजमेर: 48.27 रुपये/SCM
- पाली: 48.27 रुपये/SCM
- राजसमंद: 48.27 रुपये/SCM
- करनाल: 46.40 रुपये/SCM
- कैथल: 46.40 रुपये/SCM
- रेवाड़ी: 46.40 रुपये/SCM
ये भी पढ़ें: आज से मनरेगा खत्म, देश भर में VB G-RAM-G योजना लागू, 25% तक बढ़ गई मजदूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं