विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

गोवा में बीच पर बॉयफ्रेंड के सामने लड़की का गैंगरेप

दक्षिण गोवा में समुद्र किनारे एक महिला से उसके बॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया.  

गोवा में बीच पर बॉयफ्रेंड के सामने लड़की का गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • गोवा में लड़की से कथित गैंगरेप.
  • तीन लोगों ने किया गैंगरेप.
  • साउथ गोवा के बीच पर हुई वारदात.
पणजी: गोवा में रेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दक्षिण गोवा में समुद्र किनारे एक महिला से उसके बॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया.  बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुरवार की रात गोवा में सेर्नाबतिम बीच पर हुई.  

गुड़गांव : युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर लगाया रेप का आरोप

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने प्रेमी जोड़े को बीच पर रोका. अभी आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है. उन्होंने कहा, ‘ उन्होंने जोड़े से कपड़े उतरवा दिये , उनकी तस्वीरें खींची और रुपये मांगे.’ अधिकारी ने बताया कि बाद में तीन लोगों ने महिला से उसके प्रेमी के सामने ही बलात्कार किया. महिला की उम्र 20 के आसपास बताई जा रही है.

मध्य प्रदेश : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में बाप गिरफ्तार

दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने कहा कि महिला को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्टों का इंतजार है. गवास ने कहा कि पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

VIDEO: दिल्ली में छात्रा को बंधक बनाकर 10 दिनों तक रेप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa Rape, South Goa Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com