विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से रेप, मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है.

शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से रेप, मामला दर्ज 
प्रतीकात्मक फोटो.
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने सोमवार को बताया कि युवती ने 1515 गुड़िया हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने आरोप लगाया है कि रविवार रात करीब 10 बजे चलती कार में एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार किया. शुक्ला ने बताया कि अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि यह घटना तब हुई जब वह मॉल रोड से पैदल आ रही थी. यह इलाका ढली थाना क्षेत्र के तहत आता है.

हिमाचल: घर में घुसकर नाबालिग से रेप, बताने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच, एक कार उसके पास आकर रुकी और उसे कार में जबरन बैठाया तथा चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया. शुक्ला ने बताया कि ढली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.

VIDEO: शिमला में नाबालिग से रेप

(इनपुट: भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla, Shimla Rape, Rape In Shimla, Shimla News, Crime News, Crime News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com