फाइल फोटो
- दक्षिण दिल्ली के नेबसराय में 16 साल के लड़के को मारी गोली
- अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
- दक्षिण दिल्ली नेब सराय थाना इलाके में हुई थी घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दक्षिण दिल्ली नेब सराय थाना इलाके में रविवार शाम साहिल नाम के एक 16 साल के लड़के को गोली मारी गई थी, उसकी सोमवार सुबह मौत हो गई. परिवार के मुताबिक, साहिल दो बहनों में इकलौता भाई था जो उनकी देखभाल करता था, क्योंकि मां नहीं थी और पिता ऑटो चलाते हैं. जब पुलिस को कॉल किया गया, तब तक साहिल को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. परिवार वाले पुलिस की नाकामी पर सवाल उठा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जेल से फरार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गोंडर और उसके साथी को मुठभेड़ में पुलिस ने किया ढेर
लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल का कुछ लोगों से 26 जनवरी को झगड़ा हुआ था. बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष मान गए, लेकिन 28 जनवरी को साहिल जैसे ही घर के पास बने डीडीए पार्क में गया, उसे गोली मार दी गयी.
VIDEO: पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक, हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं