झारखंड के जमशेदपुर में एक किशोरी ने अपने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता को हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार करके मार डाला. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी. पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने माता पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि उन्होंने उसे घर छोड़ने और उससे शादी करने से रोक दिया था.
पुलिस ने बताया कि दंपति सोमवार को टेल्को थाना क्षेत्र के मैनीफिट में घर में खून से लथपथ मिले और उनकी 15 वर्षीय बेटी लापता थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने 24 घंटे से भी कम समय में मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा कि लड़की और उसके प्रेमी को मंगलवार सुबह बिरसानगर थानाक्षेत्र के ओमनगर में उसके किराए के घर से पकड़ लिया गया.
उन्होंने कहा कि लड़की रविवार रात अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली थी, लेकिन उसके माता-पिता जाग गए. अधिकारी ने कहा कि उसके पिता (42) और मां (35) ने उन्हें जाने से रोका तो आरोपियों ने हथौड़े और प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर उन्हें मार डाला. इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटर से भाग निकली.
पुलिस ने कहा कि हथौड़ा, खून से सना प्रेशर कुकर और स्कूटर बरामद कर लिया गया है, पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं