मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं.
धनबाद:
धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फाइनांस (Muthoot Finance) के कार्यालय में लुटेरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ चल रही है. खबर है कि एक लुटेरे को पुलिस (Police) ने मार गिराया है जबकि तीन पकड़े गए है. मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई हैं. दोनों ओर से फायरिंग (Firing) अभी भी जारी है.
बताया जा रहा कि लूटेरे लूट की मंशा से मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के कार्यालय में घुसे थे. इसी बीच भय बनाने के लिए अपराधियो ने गोली चलाई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद दोनों से गोलीबारी में एक अपराधी को गोली लगी जिसमे उसकी मौत हो गयी.
VIDEO: बेंगलुरु : भारी बारिश से सड़क पर तैरती दिखीं कारें, थम गई सिटी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dhanbad, Police Encounter, Encounter Between Police And Robbers, Dhanbad Police, Muthoot Finance