विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

श्रीलंकाई क्रिकेट में मुरलीधरन के बाद एक और 'नगीना', अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर सबका ध्यान खींचा

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रंगना हेराथ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं.

श्रीलंकाई क्रिकेट में मुरलीधरन के बाद एक और 'नगीना', अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर सबका ध्यान खींचा
श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ.
  • रंगना हेराथ (Rangana herath) ने आठवीं बार टेस्ट मैच में 10 विकेट झटके
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हेराथ ने दोनों पारियों में लिए 5-5 विकेट
  • सर्वाधिक 22 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के ही मुरलीधरन के नाम
नई दिल्ली: क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों का नाम आते ही हरेक के जेहर में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले का नाम जेहन में आता है. ये तीनों जबतक देश के लिए खेले अकेले दम पर कई बार टीम को विजय दिलाई. वजह साफ थी, ये जब भी विकेट लेते तो गुच्छों में लेते. इन बड़े नामों की अपेक्षा कम चर्चित श्रीलंका के रंगना हेराथ भी गुच्छों में विकेट लेने के मामले में इनके पास पहुंच गए हैं. टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रंगना हेराथ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. रंगना हेराथ ने 81 टेस्ट मैचों में आठ बार एक मैच में 10 से ज्यादा विकेट लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत के अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है.

ये भी पढ़ें: जहीर नहीं ये हैं शास्त्री की पहली पसंद, इनके नाम दर्ज हैं केवल 5 अंतरराष्ट्रीय विकेट

मैच में 10 विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज
  1. श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 22 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है.
  2. ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 10 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है.
  3. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली ने 86 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10 बार 9 बार 10 खिलाड़ियों को आउट किया है.
  4. श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ ने 81 टेस्ट मैचों में 8 बार यह कारनामा किया है.
  5. भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 8 बार यह कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्‍तान के अकमल ने बेंटले के साथ फोटो पोस्‍ट किया तो फैंस ने इस अंदाज में की खिंचाई

मालूम हो कि जिम्बाब्वे के खिलाफ होम ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज खेल रही श्रीलंकाई टीम ने अबतक निराश किया है. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में मैच के आखिरी दिन 377 रनों की बढ़त बना ली है, जबकि उसके एक विकेट आउट होने बाकी हैं. जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए. इस मैच की दोनों पारियों में रंगना हेराथ ने पांच-पांच विकेट लिए हैं. रंगना ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 27 की औसत से 383 विकेट ले चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rangana Herath, Zimbabwe Vs Sri Lanka Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com