
39.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
39.4 ओवर (4 रन) चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद थर्ड मैन पार कर गई चार रनों के लिए|
39.3 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया|
39.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 34 रन बनाकर नगरवा बने कृष्णा का शिकार| बेहतरीन यॉर्कर से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बल्ला तो गेंद पर लगाना चाहा लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद| गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को अपनी गति से पूरी तरह से बीट कर दिया| एक बेहतरीन पारी खेलकर वापिस लौटे रिचर्ड| जाते-जाते अपनी टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया है ऐसा कहा जा सकता है| 180/9 ज़िम्बाब्वे|
39.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
38.6 ओवर (6 रन) छक्का! ये लगा बिगी!! वाह जी वाह!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही हमें यहाँ पर| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
38.5 ओवर (1 रन) समझदारी से पैरों की गेंद को लेग साइड पर टहलाया और सिंगल हासिल किया|
38.4 ओवर (1 रन) एक आसान सा सिंगल आ गया| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
38.3 ओवर (0 रन) बड़ा शॉट खेलने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
38.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नही मिल पायेगा|
38.1 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
37.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 171/8 ज़िम्बाब्वे, कमाल की साझेदारी पनपती हुई|
37.5 ओवर (4 रन) चौका! इस बार धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से लपेट दिया| लेग साइड पर एक बड़ा गैप मिला और चार रन आ गए|
37.4 ओवर (0 रन) इस बार जड़ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं होगा|
37.3 ओवर (0 रन) बढ़िया यॉर्कर गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
37.2 ओवर (1 रन) बाउंड्री जड़ने के बाद एक आसान सा सिंगल हासिल कर लिया|
37.1 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया हूडा ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
36.6 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसपर डक किया और जाने दिया कीपर की तरफ| अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा, कोई रन नहीं हुआ|
36.5 ओवर (0 रन) बढ़िया शॉर्ट बॉल| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर संजू ने काफी ऊपर छलांग लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया|
36.4 ओवर (2 रन) इस बार पंच किया सामने की तरफ| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर द्वारा उसे रोका गया, दो ही रन मिले|
36.3 ओवर (4 रन) चौका! बल्लेबाज़ द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई| काफी खुलकर बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
36.2 ओवर (3 रन) बढ़िया फील्डिंग रुतुराज द्वारा स्क्वायर लेग बाउंड्री पर| टीम के लिए एक रन बचाया| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट खेला गया था जहाँ से फील्डर ने अपने दाएं ओर भागते हुए बॉल को रोका और दूसरे फील्डर की तरफ थ्रो किया| हालाँकि उनसे दूर रही गेंद जिसे भागकर फील्ड किया गया|
36.1 ओवर (0 रन) इस बार विकेट लाइन के बाहर थी गेंद जिसे डिफेंड कर दिया गया| पेशंस गेम जारी|
36.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
35.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
35.5 ओवर (0 रन) बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीटे हुए! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
35.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| लेग स्टम्प को मिस कर रही थी बॉल इस वजह से अम्पायर इस अपील से सहमत नहीं दिखे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
35.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
35.2 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ ज़िम्बाब्वे के 150 रन भी पूरे हुए| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं इवांस| फ्लाईटेड बॉल पर घुटना टिकाकर मिड विकेट बाउंड्री की तरफ छह रन जड़ दिया|
35.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|