विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

युजवेंद्र चहल की शादी पक्की हुई, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी..देखें Photo

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोशल मीडिया पर रोका सरेमनी की तस्वीर शेयर की है. चहल ने सोशल मीडिया पर रोका की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'हम लोगों ने हां कहा

युजवेंद्र चहल की शादी पक्की हुई, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी..देखें Photo
युजवेंद्र चहल शादी पक्की, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
  • युजवेंद्र चहल ने रोका सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की
  • लॉकडाउन के दौरान काफी एक्टिव रहे हैं चहल
  • हार्दि्क पंड्या और केएल राहुल ने दी बधाई

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोशल मीडिया पर रोका सरेमनी की तस्वीर शेयर की है. चहल ने सोशल मीडिया पर रोका की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'हम लोगों ने हां कहा, अपने परिवार वालों के बीच'. चहल के द्वारा पोस्ट की गई जानकारी के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, केएल राहुल (KL Rahul) से लेकर हार्दिक ने चहल को उनके नई जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है. बता दें कि चहल आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं. चहल लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने शनिवार को रोका सेरेमनी की फोटो शेयर की है

 बता दें कि चहल की होने वाली दुल्हन का नाम धनश्री वर्मा है. धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है. खबरों की मानें तो धनश्री एक डॉक्टर हैं और साथ ही उनका एक यू-ट्यूब चैनल भी है. लॉकडाउन के दौरान चहल और धनश्री एक दूसरे से जुम वर्कशॉप्‍स में नजर आ चुके हैं. 

बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है. 20 अगस्त के बाद से फ्रेंचाइजी टीमें यूएई रवाना होने वाली है. ऐसे में चहल ने यूएई रवाना होने से पहले ही अपनी दुल्हन को चुन लिया है. आईपीएल के बाद दोनों शायद शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuzvendra Singh Chahal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com