विज्ञापन

अभिषेक के तूफानी शतक और वैभव की दमदार बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ न्यूजीलैंड, भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर लिया है.

अभिषेक के तूफानी शतक और वैभव की दमदार बल्लेबाजी के आगे बेबस हुआ न्यूजीलैंड, भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत ने हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया है. भारतीय टीम को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य मिला था. अभिषेक शर्मा के विस्फोटक शतक के दम पर टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा उतरे. बाएं हाथ के दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि पावर प्ले का नया रिकॉर्ड बन गया. 

वैभव और अभिषेक ने 6 ओवर के पावर प्ले में 118 रन बनाए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावर प्ले का यह विश्व रिकॉर्ड है. इन 118 रनों में वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन का योगदान दिया. भारत को पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा. वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. 

अभिषेक शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक लगाया. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली. वह 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर 178 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद श्रेयस अय्यर 5 और सैमसन 18 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता. नमन धीर 4 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे. 

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज एलन ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने 17 रन बनाए. मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी करके कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया. मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन और जैकब्स ने 23 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में ठोका तूफानी अर्धशतक, सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले टॉप 5 बैटर

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा का कोहराम, 35 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, T20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वालों में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com