IPL 2023, MS Dhoni Practice in Chepauk Stadium: 'ये इंडिया का त्योहार है', जी हां आईपीएल (IPL 2023) के आगाज़ में अब बहुत ही कम दिन बचे हुए है और सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं. ऐसे में बात हो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तो इस टीम के साथ फैंस का रिश्ता जग जाहिर है, लेकिन इस रिश्ते की अहम कड़ी है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जी हां माही (Mahi) ने अपनी कप्तानी में जिस तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को संभाला है और अब तक आईपीएल में 4 बार चैंपियन भी बना चुके है. ऐसे में फैंस की धड़कन बन चुके धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो जाते है. बतौर खिलाड़ी माही के लिए ये आईपीएल का आखिरी सत्र हो सकता है और इसे यादगार बनाने में माही और चेन्नई की टीम हर एक मुमकिन कोशिश में लगी है.
Anbuden Vibe Check = 💛🤗🙌#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/Wmigz6jXuK
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2023
तभी तो जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 'थाला' एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर तैयारी कर रहे है और थाला के प्रैक्टिस (MS Dhoni Practice Viral Video) को देखने के लिए हज़ारो प्रशंसकों का हुजूम मैदान में पहुंच रहा है. CSK के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट (CSK Twitter) से जो वीडियो पोस्ट की गई है उसमे माही के मैदान में कदम रखते ही, 'धोनी,धोनी ' (Crowd Cheers MS Dhoni During Practice) की गूंज से पूरा मैदान चहक उठा और धोनी (MS Dhoni Practice Video in Chepauk Stadium) अपने ही अंदाज़ में हाथ में बल्ला लिए और हेलमेट पहने आगे बढ़ते रहे. मैदान का ये नज़ारा और धोनी........,धोनी....... (Dhoni, Dhoni) की गूंज से आपके भी रोंगटे खरे हो जायेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Nayagan meendum varaar… 💛🥳#WhistlePodu #Anbuden 🦁 pic.twitter.com/3wQb1Zxppe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2023
आईपीएल अब 'होम एंड अवे' फॉर्मेट पर खेला जा रहा है. यानि आप अपने और विरोधी टीम दोनों के मैदान पर मुकाबले खेलेंगे और ऐसे में चेन्नई की टीम अपने चेपॉक स्टेडियम में कुल सात मुकाबले खेलेगी. पिछले सत्र में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कप्तानी सौपी गई थी लेकिन फिर से धोनी (Dhoni Csk Captain) ने आखिरी के कुछ मुकाबले में कप्तानी की थी, लेकिन चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी,
Ms Dhoni signs off after his stupendous knock🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/wtWGkltzdE
— SergioCSK (@SergioCSK7) March 27, 2023
Craze that never ends! MS Dhoni is not just a name, it's an emotion.🥺💛pic.twitter.com/qLuozjSBk6
— DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) March 27, 2023
अब माही के आखिरी आईपीएल (IPL 2023) की खबर जिस तरीके से चर्चाओं में है वो जीत के साथ विदा लेने की कोशिश करेंगे और साथ ही टीम में अब इंग्लैंड के बिस्फोटक खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes CSK) भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
*Afghanistan के ऐतिहासिक सीरीज जीत पर Shaoib Akhtar ने Pakistan टीम को लेकर कह दी बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं