विज्ञापन

'जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं', यशस्वी को याद आया भारतीय लेजेंड, जिसने बीच मैदान में लगा दी थी फटकार

यशस्वी जायसवाल ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों की साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है क्योंकि एक बार एक लेजेंड ने कहा था 'जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं'.

'जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं', यशस्वी को याद आया भारतीय लेजेंड, जिसने बीच मैदान में लगा दी थी फटकार
यशस्वी जायसवाल

भारतीय टीम मौजूदा समय में श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. आगामी सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं. खासकर क्षेत्ररक्षण के क्षेत्र में खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं. इसी दौरान की कुछ तस्वीरें होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है. जहां वह कैच पकड़ने का प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'क्योंकि एक बार एक लेजेंड ने कहा था 'जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं'.

रोहित शर्मा ने लगाई थी यशस्वी जायसवाल को फटकार 

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल जिस लेजेंड की बात कर रहे हैं. वह लेजेंड कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं. साल 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल का क्षेत्ररक्षण कुछ खास नहीं रहा था. उस दौरान यशस्वी पास में फील्डिंग करते हुए बार-बार गेंद से बचने के प्रयास में उछल जा रहे थे. जिसके बाद रोहित ने उन्हें डांट लगाते हुए बीच मैदान में कहा था, 'अरे जस्सू गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठ के रह, जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठने का नहीं.'

श्रीलंका दौरे पर यशस्वी जायसवाल से है लोगों को काफी उम्मीदें 

श्रीलंका दौरे पर कप्तान और कोच के अलावा उनके चाहने वाले फैंस को भी यशस्वी जायसवाल से काफी उम्मीदें हैं. युवा यशस्वी उन उम्मीदों पर खरे उतरने में माहिर भी हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल 29 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 54 पारियों में 48.75 की औसत से 2535 रन निकले हैं. जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. नाबाद 214 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- 8 छक्के, 7 चौके, 50 गेंद में 100 रन, पप्पू यादव के बेटे सार्थक का धमाका, DPL में अकेले लूट ली महफिल, VIDEO


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com