- यशस्वी के अलावा कार्तिक और बिश्नोई हैं टीम में
- बांग्लादेश के भी तीन प्लेयर इस टीम में हैं
- फाइनल में बांग्लादेश से हार गया था भारत
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपनी अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है. भारत को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रम में खेले गए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों तीन विकेट से हारकर खिताब गंवाना पड़ा. वहीं, बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार चैंपियन बनने में सफल रहा. आईसीसी ने जिन तीन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी अंडर-19 टीम में जगह दी है, उनमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी शामिल है.
कमेंटेटर इयान बिशप, रोहन गावस्कर और नटाली जर्मनोस सहित ईएसपीएन क्रिकंफो के संवाददाता श्रेष्ठ शाह और आईसीसी रिप्रेजेंटेटिव मेरी गैडबीर की चयन पैनल ने इन खिलाड़ियों का चुनाव किया. जायसवाल को वर्ल्डकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. उन्होंने फाइनल में 88 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी. जायसवाल ने 133 के औसत से टूर्नामेंट की छह पारियों में 400 रन बनाए. वहीं, स्पिनर बिश्नोई ने टूर्नामेंट के छह मैचों में सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए. उन्होंने फाइनल में भी 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे. बिश्नोई के अलावा तेज गेंदबाज त्यागी को भी इसमें जगह दी गई है. त्यागी ने वर्ल्डकप में कुल 11 विकेट चटकाए थे. हालांकि फाइनल में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. भारत के अलावा वर्ल्ड चैंपियन बांग्लादेश के तीन, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के दो-दो जबकि श्रीलंका और कनाडा के एक-एक खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टीम (बल्लेबाजी क्रम के अनुसार) : यशस्वी जासवाल (भारत), इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), रविन्दु रसंथा (श्रीलंका), महमुदूल हसन जॉय (बांग्लादेश), शहादत हुसैन (बांग्लादेश), नईम योंग (वेस्टइंडीज), अकबर अली-कप्तान एवं विकेटकीपर (बांग्लादेश), शफीकउल्लाह गफारी (अफगानिस्तान), रवि बिश्नोई (भारत), कार्तिक त्यागी (भारत), जैडन सील्स (वेस्टइंडीज), अकिल कुमार (कनाडा, 12वें खिलाड़ी के तौर पर).
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं