विज्ञापन

9 छक्के, 6 चौके, नाबाद 100 रन, यश धुल ने DPL में कर दिया धमाका, अकेले टीम की नैया लगाई पार, VIDEO

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में यश धुल का धमाका देखने को मिला है. उन्होंने 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद विस्फोटक शतकीय पारी खेली हैं. जहां उनके बल्ले से छह चौके और नौ छक्के देखने को मिले.

9 छक्के, 6 चौके, नाबाद 100 रन, यश धुल ने DPL में कर दिया धमाका, अकेले टीम की नैया लगाई पार, VIDEO
Yash Dhull

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला पांच अगस्त 2026 को पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. जहां बारिश से प्रभावित मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम नौ विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो होनहार बल्लेबाज यश धुल (Yash Dhull) रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद विस्फोटक शतकीय पारी खेली. जिसके बदौलत टीम आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रही. उनके अलावा उनके साथी सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ जून ने 13 गेंदों में आठ, जबकि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए युगल सैनी ने 21 गेंदों में नाबाद 27 रनों का योगदान दिया. 

पुरानी दिल्ली की तरफ से दिग्वेश सिंह राठी ही केवल चटका पाए विकेट 

लक्ष्य का बचाव करते हुए पुरानी दिल्ली 6 की तरफ से आज के मुकाबले में गौरव सरोहा ही महज एक सफलता प्राप्त कर सके. उन्होंने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ जून को रोहन राठी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

140 रन बनाने में कामयाब हुई थी पुरानी दिल्ली 

इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 की टीम बारिश से प्रभावित मुकाबले में 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाने में कामयाब हुई थी. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रोहन राठी सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 21 गेंदों में 46 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अश्विनी चिल्लर ने 29 गेंदों में 38 और समर्थ सेठ ने 22 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज सेंट्रल दिल्ली किंग्स के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए.

मनी ग्रेवाल को मिली सर्वाधिक तीन सफलता 

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज मनी ग्रेवाल रहे. जिन्होंने तीन ओवरों में 22 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा गावनीश खुराना के खाते में दो और तेजस बरोका के खाते में एक विकेट आए. 

यह भी पढ़ें- 15 चौके, 3 छक्के, नाबाद 160 रन, अब्दुल्ला शफीक का धमाका, वेस्टइंडीज की जमीन पर तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yash Vijay Dhull, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com