भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 रनों पर पारी घोषित. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 444 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया को वो कारनामा करना होगा, जो टेस्ट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ है. दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में कभी भी इससे पहले 444 रनों का सफल चेज नहीं हुआ है.
टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल रन चेज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रनों का सफल चेज किया था. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 414 रनों का सफल चेज किया है. वहीं लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत है, जिसने 1976 में 406 रनों का सफल चेज किया था. इसके अलावा इंग्लैंड ने 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 404 रनों का सफल चेज किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत बना चुका है 400 से अधिक का स्कोर
ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया ने चौथी पारी में टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक का स्कोर खड़ा नहीं किया है. टीम इंडिया ने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 445 रन बनाए थे. टीम इंडिया को इस मैच में 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा भारत के नाम ओवल के मैदान पर चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड है. भारत ने 1979 में ओवल में 429 रन बनाए थे.
द ओवल में हुआ है इतना सबसे सफल चेज
द ओवल के मैदान पर सबसे सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 रन बनाए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज है, जिसने 255 रन बनाकर इंग्लैंड को 1963 में हराया था.
बाकी टीमों से मीलों आगे हैं टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दोनों चक्रों को मिला चौथी पारी में हर विकेट का औसत स्कोर 35.8 है यानी टीम इंडिया ने कोई विकेट गंवाने से पहले औसत 35.8 रन बनाए हैं, जो बाकी की 9 टीमों में सबसे अधिक है.
--- ये भी पढ़ें ---
* शार्दुल हुए "लॉर्ड" ऑफ क्रिकेट क्लब में शामिल, ब्रेडमैन सहित तीन ही कर सके हैं कारनामा
* WTC Final 2023: VIDEO: पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज ने WTC Final में ऑस्ट्रेलिया टीम पर लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं