विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

WTC Final 2021: जैसे ही बुमराह ने मैदान पर कदम रखा, उनकी 'ड्रेस भूल' वायरल हो गयी

WTC Final 2021: ऐसी चूक यदा-कदा ही देखने को मिलती हैं, पर हो भी जाती हैं. और बुमराह भी इंसान ही हैं. पांचवे दिन जैसे ही खेल शुरू हुआ, वैसे ही उनकी गलती पकड़ ली अंपायरों ने. बुमराह ने गलती के साथ एक ओवर भी फेेंका, लेकिन तब तक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं.

WTC Final 2021: जैसे ही बुमराह ने मैदान पर कदम रखा, उनकी 'ड्रेस भूल' वायरल हो गयी
WTC Final 2021:
  • एक ओवर तक चली बुमराह की भूल!
  • ओवर खत्म होते ही पवेलियन की और दौड़े..
  • ...और सुधार ली बुमराह ने गलती
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया के जमाने में कुछ नहीं छिप सकता. करोडों फैंस की नजरों से छोटी से छोटी गलती छिपना नामुकिन है. कुछ ऐसे ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के तहत भारत और न्यूजीलैंड (India-New Zealand Final) के बीच खेले रहे मुकाबले के पांचवें दिन देखने को मिला. पता नहीं क्या वजह रही कि जसप्रीत बुमराह ने फाइनल के लिए तैयार की गयी खास ड्रेस की जगह पुरानी व्हाइट किट पहन ली, तो बुमराह फैंस के निशाने पर आ गए. पता नहीं कि बुमराह से यह गलती कैसे हो गयी.

इंग्लैंड में डराता था तेज गेंदबाजों का खौंफ तब दो भारतीयों ने बल्लेबाजी में गाड़ दिए झंडे

बहरहाल, जब भारतीय बॉलर को एहसास हुआ, तो वह पहला ओवर फेंकने के बाद ड्रेस बदलने तेजी से पवेलियन की ओर दौड़ पड़े

धोनी के 'राउडी मूंछ' वाले लुक ने जीता फैन्स का दिल, फैन्स बोले- 'मूछें हों तो माही जैसी'

देखते ही देखते बुमराह की गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी

बुमराह जल्द ही गलती सुधार कर WTC Final ड्रेस पहनकर मैदान पर आ गए

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, India, India Vs New Zealand 06/18/2021 Innz06182021201081, Board Of Control For Cricket In India, ICC World Test Championship 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com