ऋद्धिमान साहा कोलकाता टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे थे
कोलकाता.:
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में आठ अक्टूबर से शुरू होने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच जल्दी छूटने पर बंगाल की तरफ से 13 अक्टूबर से जयपुर में होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना चाहते हैं. यह खुलासा बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने किया जिन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में अपने साथी खिलाड़ी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की जिसके लिये साहा को मैन आफ द मैच चुना गया.
तिवारी ने कहा, ‘इस तरह की दो जोरदार पारियां खेलना और सितारों से सजे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने से ही साहा के प्रदर्शन का पता चलता है.’ उन्होंने साहा के रणजी ट्रॉफी में खेलने के बारे में कहा, ‘अगर इंदौर टेस्ट (आठ से 12 अक्टूबर) जल्दी समाप्त हो जाता है तो वह जयपुर में टीम से जुड़ेगा.’
गौरतलब है कि बंगाल को रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच जयपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलना है. बंगाल ने उत्तर प्रदेश और पंजाब ( 20 से 23 अक्टूबर) के खिलाफ होने वाले पहले दो मैचों के लिये आज 16 सदस्यीय टीम घोषित की.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऋद्धिमान साहा, भारत Vs न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज, इंदौर टेस्ट, रणजी ट्रॉफी मैच, Wriddhiman Saha, India Vs NZ, Test Series, Indore Test, Ranji Trophy Match