- रिद्धिमान साहा बंगाल क्रिकेट से नाराज
- 6 जून को झारखंड के खिलाफ खेलना है रणजी मैच
- अभी आईपीएल में गुजरात के लिए खेल रहे हैं साहा
भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा इस साल के शुरू से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. साहा भारतीय टीम से लगातार ड्रॉप होने के बाद पत्रकार के साथ झगड़ा और अब बंगाल क्रिकेट को छोड़ने का मन बना चुके हैं. मीडिया में छपी खबरों की मानें तो गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज साहा ने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों से पहले बंगाल टीम का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है. यह इस बात का संकेत हैं कि वे अब रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए क्रिकेट नहीं खेलना चाहते. बंगाल को झारखंड के खिलाफ 9 जून को रणजी मुकाबला खेलना है.
यह पढ़ें- Video: विराट कोहली के इस क्लासिक शॉट पर 'दादा' भी हुए इम्प्रेस, सौरव गांगुली का ये रिएक्शन हुआ वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अधिकारियों के साथ मन मुटाव के बाद उन्होंने हालांकि अब इस राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं करने का फैसला किया है. सीएबी के एक अधिकारी द्वारा राज्य रणजी टीम के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने के बाद साहा ने घरेलू किकेट में बंगाल को छोड़ने का मन बनाया है. ऐसा माना जा रहा है कि साहा बंगाल क्रिकेट के उस अधिकारी से सार्वजनिक रूप से उनके बयान के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें- लखनऊ पर दबाव बनाने वाले Harshal Patel बनना चाहते हैं 'डेथ ओवर विशेषज्ञ'
आपको बता दें दरअसल बंगाल क्रिकेट के ज्वाइंट सेक्रेटरी देवव्रत दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साहा की बंगाल क्रिकेट के लिए प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए जिसके बाद से वे नाराज चल रहे हैं. इतना ही नहीं साहा ने आईपीएल के क्वालीपायर मैच से पहले ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैं यहां गुजरात का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, इसलिए मेरा घरेलू मैदान मोटेरा स्टेडियम है. मैं अब केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के साथ नहीं हूं, ऐसे में ईडन मेरा घरेलू मैदान नहीं है.
मुख्य कोच राहुल द्रविड ने साहा को स्पष्ट कर दिया कि वे ऋषभ पंत के साथ टीम में एक युवा विकेटकीपर को तलाश रहे हैं, ऐसे में उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा. इंग्लैंड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर साहा ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए हमेशा टीम पहले है और व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं है। मैं (भारत टीम) चयन के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि हम यहां क्वालीफायर मुकाबले को खेलने आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं