रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) आखिरी ओवरों में गेंदबाजी से घबराते नहीं है बल्कि उनका कहना है कि मैच दर मैच वह इन अत्यधिक दबाव वाले पलों का सामना करना चाहते हैं. घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले पटेल ने डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी की विविधता का बखूबी प्रयोग किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने 'डेथ ओवर विशेषज्ञ' की अपनी उपाधि के साथ पूरा न्याय किया.
यह भी पढ़ें: Video: विराट कोहली के इस क्लासिक शॉट पर 'दादा' भी हुए इम्प्रेस, सौरव गांगुली का ये रिएक्शन हुआ वायरल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने लखनऊ पर 14 रन से मिली जीत के बाद कहा, "मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा या नहीं, मैं नहीं जानता और मैं नहीं कह सकता. लेकिन मैं इस तरह के हालात से बार बार गुजरना चाहता हूं. इसमें कोई शक नहीं."
उन्होंने कहा, "पिछले दो तीन साल से मुझे इसका इंतजार था. मैं हरियाणा के लिए आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करता रहा हूं और इसे बड़े स्तर पर करना चाहता था. मैं खुद को उन हालात में बार-बार देखना चाहता हूं. कई बार अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा तो कई बार नहीं भी होगा."
पटेल ने कहा, "कई मैचों में पराजय भी हाथ लगेगी लेकिन चलता है. बस चुनौतियों से कतराना नहीं है."
पटेल ने लखनऊ के खिलाफ दो ओवरों में सिर्फ आठ रन दिए. उन्हें 18वें ओवर में गेंद सौंपी गई तब लखनऊ को 41 रन बनाने थे. उस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस थे.
पटेल ने कहा, "मैं नर्वस था. इस तरह के समीकरण पर कोई भी नर्वस होगा. मैंने सोचा कि वाइड यॉर्कर से काम नहीं चलेगा. इन बल्लेबाजों का विकेट लेना है और स्टोइनिस सीमा पर कैच दे बैठे."
यह भी पढ़ें: KL Rahul ने एलिमिनेटर में हार के बताए कई कारण, कहा- लेकिन इसके बावजूद हम..
आते ही एक छक्का लगा चुके मार्कस स्टोइनिस को हर्षल पटेल ने 17.3 ओवर में अपनी गेंद का शिकार बनाया. अपने 4 ओवर से स्पेल में पटेल ने 6.20 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 25 रन दिए. आखिरी के दो ओवर में हर्षल पटेल की सूझबूझ भरी गेंदबाजी ने लखनऊ की टीम को दबाव में डालने का काम किया. इस बात को एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने खुद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा.
राहुल ने कहा, "ऐसा नहीं है कि हमने चौके छक्के लगाने की कोशिश नहीं की लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. हर्षल के दो ओवरों ने हम पर दबाव बना दिया. उसने दो ओवर में आठ ही रन दिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं