विज्ञापन

कोच्चि में सजेगी WPL 2027 ऑक्शन की महफिल, 14 जनवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सेशन 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा और इसके लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा.

कोच्चि में सजेगी WPL 2027 ऑक्शन की महफिल, 14 जनवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज
महिला प्रीमियर लीग
NDTV

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सेशन 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा और इसके लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा. बीसीसीआई ने हालांकि अभी डब्ल्यूपीएल के आयोजन के लिए मेजबान शहरों के नामों का खुलासा नहीं किया है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग के रूप में टाटा डब्ल्यूपीएल ने इस खेल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. यह लीग भारत और दुनिया भर की टॉप खिलाड़ियों को एक साथ लाने के साथ उभरती प्रतिभाओं को शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने के अवसर भी प्रदान करती है.'

Latest and Breaking News on NDTV

रिटेन करने की लास्ट डेट 28 सितंबर

खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर तय की गई है. बीसीसीआई ने कहा कि पांचों फ्रेंचाइजी को अपने मौजूदा दल के खिलाड़ियों को बरकरार रखने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही वे आगामी सत्र के लिए अपने टीम संयोजन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू करेंगी.


बीसीसीआई ने कहा, 'पांचों फ्रेंचाइजी को अपने मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों को बरकरार रखने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही वे नए सेशन के लिए अपनी टीम का संयोजन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगी.' डब्ल्यूपीएल 2026 सेशन में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपना दूसरा खिताब जीता था. इस सेशन के मुकाबले नवी मुंबई और बड़ौदा में खेले गए थे. डब्ल्यूपीएल का पहला सेशन 2023 में आयोजित हुआ था. अब तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ने दो-दो खिताब अपने नाम किए हैं.

ये भी पढ़ें-  2800 टैबलेट, 11 इंजेक्शन और स्टेरॉयड का जखीरा...डोपिंग के मामले में कोच पर आजीवन बैन, पावरलिफ्टर सस्पेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com