विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड! अब रिकॉर्ड बुक में सिर्फ भारत, 100+ रन से जीत के मामले में कोई नहीं आसपास

भारतीय टीम ने विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या 100 रनों के बड़े अंतर से 11 बार जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

वर्ल्ड रिकॉर्ड! अब रिकॉर्ड बुक में सिर्फ भारत, 100+ रन से जीत के मामले में कोई नहीं आसपास
भारतीय खिलाड़ी

एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गुरुवार (एक सितंबर) को भारत और श्रीलंका के बीच निशिन में खेला गया. जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या 100 रनों के बड़े अंतर से सर्वाधिक बार जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. भारतीय टीम से पहले यह विशेष उपलब्धि कनाडा के नाम दर्ज थी. जिन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या 100 रनों के बड़े अंतर से 10 बार जीत हासिल की है. मगर श्रीलंका के खिलाफ निशिन में 124 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम ने यह विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारत ने खबर लिखे जाने तक पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या 100 रनों के बड़े अंतर से 11 बार जीत हासिल की है. 

पुरुष T20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक रनों से सबसे ज्यादा जीत

11 बार - भारत
10 बार - कनाडा
09 बार - ऑस्ट्रिया
08 बार - जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया, युगांडा
06 बार - स्पेन, तंजानिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, डेनमार्क
05 बार - पापुआ न्यू गिनी 

भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया 

बात करें मुकाबले के बारे में तो निशिन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 169/7 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंद में 80 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकी पारी खेली. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया. कैप्टन श्रेयस अय्यर 13 गेंद में 13 रन बनाने में कामयाब रहे. 

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवरों में महज 45 रनों पर ढेर हो गई. टीम के खस्ता हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नुवानिदु फर्नांडो ही केवल दहाई के आंकड़े को छू पाए. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाया. बाकी के अन्य बल्लेबाज सिंगल डिजिट में या शून्य पर आउट हुए. 

गेंदबाजी के दौरान भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से थरिंडु रत्नायका और सहान अराछिगे ने दो-दो विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- जहां डगमगा रहे थे दूसरे बल्लेबाजों के पैर, वहां किशन ने किया कमाल, विराट-सूर्या वाला बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com