विज्ञापन

जहां डगमगा रहे थे दूसरे बल्लेबाजों के पैर, वहां किशन ने किया कमाल, विराट-सूर्या वाला बनाया रिकॉर्ड

ईशान किशन ने विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर का स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

जहां डगमगा रहे थे दूसरे बल्लेबाजों के पैर, वहां किशन ने किया कमाल, विराट-सूर्या वाला बनाया रिकॉर्ड
ईशान किशन

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने जहां भारत के अन्य बल्लेबाज एक-एक रनों के लिए जूझ रहे थे. वहीं 'बिहार के लाल' ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. मुकाबले के दौरान पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए किशन ने कुल 46 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 173.91 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 80 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के देखने को मिले. 

किशन ने विराट-सूर्या वाला किया कारनामा 

यहीं नहीं इस शानदार बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर का स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. 

पहले स्थान पर भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. जिन्होंने 2022 में कुल 11 बार 50+ की पारी खेली थी. दूसरे स्थान पर विराट कोहली काबिज है. 'किंग' कोहली ने भी 2022 में नौ बार 50+ का स्कोर बनाया था. 

इन दोनों धुरंधरों के बाद तीसरे स्थान पर अब ईशान किशन आ गए हैं. किशन ने जारी साल में यानी कि 2026 में आठ बार 50+ की पारी खेली है. 

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

11 - सूर्यकुमार यादव - 2022
09 - विराट कोहली - 2022
08 - ईशान किशन - 2026
07 - विराट कोहली - 2016
07 - सूर्यकुमार यादव - 2023
07 - अभिषेक शर्मा - 2026

ईशान किशन का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

ईशान किशन ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 60 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 60 पारियों में 31.25 की औसत से 1781 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- 6 चौके, 2 छक्के, 180.95 का स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने एशियाड में धूम मचा दी, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com