‘वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद में 204 रन की असाधारण पारी में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े जिसके दम पर भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ग्रुप बी के मैच में 250 रन का लक्ष्य 14. 2 ओवर में हासिल कर लिया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक (28 गेंद में) और सबसे तेज दोहरा शतक (52 गेंद में) जड़ डाला. उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के लगाये जो भी एक रिकॉर्ड है. पिछले दो मैचों में नाकाम रहे सूर्यवंशी ने अपनी पारी में छक्कों की बौछार कर दी. उन्होंने स्पिनरों या तेज गेंदबाजों किसी को नहीं बख्शा . वैभव की इस आतिशी पारी ने फैन्स ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है, विदेशी मीडिया में भी वैभव छाए हुए हैं.

भारतीय किशोर ने किया करिश्मा (https://www.theaustralian.com.au)
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने वैभव की जमकर तारीफ की है.

www.news.com.au- किसी दूसरे ग्रह का खिलाड़ी
इसके अलावा www.news.com.au पर वैभव को लेकर आर्टिकल छापा है, उसमें वैभल को किसी दूसरे ग्रह का खिलाड़ी करार दिया है. वैभव के लिए हेड ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने लिखा, 'किसी दूसरे ग्रह से': एक किशोर ने कर दिखाया कुछ ऐसा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, क्रिकेट जगत हैरान.
कामरान अकमल भी हैरत में - 52 गेंदें मैं फेंकू तब भी 28 छक्के न हों
दूसरी ओर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर भी वैभव के कारनामे को देखकर हैरान हैं. पाक के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा, "वैभव का मेच्योरिटी लेवल और क्रिकेट के लिहाज से देखें तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को मिल रहा है. उन्हें 15 साल की उम्र के लेवल से ही हटा दिया है." पूर्व पाक खिलाड़ी ने कहा, "52 गेंदें मैं फेंकू तब भी 28 छक्के न हों कभी. उसने वो बल्ले के साथ कर दिखाया."
यह भी पढ़ें | वैभव का विस्फोट देख पाकिस्तानी 'विराट कोहली' भी हुए हक्का-बक्का, कहा- 'मार-मार के बेड़ा गर्क कर दिया'
यह भी पढ़ें | धवन नंबर-1, डकेट नंबर-2, वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में, किसी देश की 'A'टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं