विज्ञापन

कहां और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन लाइव

WPL 2027 मिनी ऑक्शन का आयोजन आज कोच्चि में होगा, जहां 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. जी. कमलिनी, स्नेह राणा, सोफी मोलिन्यू और ग्रेस हैरिस जैसे बड़े नाम नीलामी का हिस्सा हैं.

कहां और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन लाइव
WPL 2027 मिनी ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी बुधवार को कोच्चि में होने जा रही है. इस नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिनमें भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी, ऑलराउंडर स्नेह राणा, मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज तेजल हसबनीस, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू, इंग्लैंड की सोफिया डंकले और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं. पांच टीमों - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स - को नीलामी के दौरान 27 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है, जिनमें से 20 जगहें भारतीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं.

WPL 2027 ऑक्शन लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट: जानें कहां और कैसे देखें

WPL 2027 का ऑक्शन कब होगा?

WPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 28 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) को होगा.

WPL 2027 का ऑक्शन कहाँ होगा?

यह ऑक्शन केरल के कोच्चि में स्थित 'ग्रैंड हयात कोच्चि' में होगा.

WPL 2027 का ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन भारतीय समयानुसार (IST) शाम 5:30 बजे शुरू होगा.

WPL 2027 का ऑक्शन किन TV चैनलों पर दिखाया जाएगा?

भारत में WPL 2027 का ऑक्शन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा.

WPL 2027 के ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में WPL 2027 के ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी सीरीज से हुए बाहर

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने पलट दिया इतिहास का पन्ना, T20I में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Premier League 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com