विज्ञापन

Pakistan T20 WC Semi-Final Scenario: श्रीलंका तो बाहर, क्या पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल का कटा सकता है टिकट? ऐसा बन रहा समीकरण

Pakistan T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenario: पाकिस्तान आखिर अब कैसे सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है, इसे लेकर क्या कुछ समीकरण बन रहा है जो उसकी नैया पार लगा सकता है, आइये जानते हैं

Pakistan T20 WC Semi-Final Scenario: श्रीलंका तो बाहर, क्या पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल का कटा सकता है टिकट? ऐसा बन रहा समीकरण
Pakistan Team T20 World Cup 2026 Semi final Scenario:

Pakistan Team T20 World Cup 2026 Semi final Scenario: सुपर-8 के मुकाबले अब ऐसे मोड़ पर आ गए हैं जहां हर रन और हर विकेट की कीमत बढ़ चुकी है. न्यूजीलैंड ने अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 61 रन से हराकर ग्रुप-2 की तस्वीर बदल दी है. 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 108 रन ही बना सकी. इस दौरान कीवी गेंदबाजों ने पूरी तरह दबाव बनाए रखा. रचिन रवींद्र ने चार विकेट लेकर मैच का रुख तय कर दिया, जबकि मैट हेनरी ने भी अहम योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस (31) और दुनिथ वेलालगे (29) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी.

इस जीत से न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 हो गया है और टीम 3 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. अब उनका आखिरी मुकाबला इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से है. अगर न्यूजीलैंड वह मैच जीत लेती है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. हार की स्थिति में भी मजबूत नेट रन रेट उन्हें उम्मीद देता है.

पाकिस्तान के सामने क्या समीकरण है?

अब सवाल यही है क्या पाकिस्तान टीम सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? जवाब है सिर्फ जीत काफी नहीं होगी. पाकिस्तान को 28 फरवरी को पल्लेकेले में श्रीलंका से भिड़ना है. उसे यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा ताकि उसका नेट रन रेट सुधर सके, लेकिन इसके साथ एक और शर्त जुड़ी है न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हारना होगा.

अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को 15 रन से हराता है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ करीब 55 रन से जीत दर्ज करनी होगी. अगर इंग्लैंड की जीत का अंतर सिर्फ 1 रन रहता है, तो पाकिस्तान को लगभग 69 रन से जीतना पड़ेगा, तभी वह नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पाएगा.

पाकिस्तान को इंग्लैंड से भी मदद की उम्मीद

स्थिति साफ है पाकिस्तान की किस्मत अब उसके हाथ में पूरी तरह नहीं है. उसे न सिर्फ दमदार जीत चाहिए, बल्कि इंग्लैंड से भी मदद की उम्मीद रखनी होगी. यानी सेमीफाइनल का टिकट सिर्फ जीत से नहीं, बल्कि बड़ी जीत और दूसरे मैच के नतीजे पर भी निर्भर करेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान दबाव में कैसा प्रदर्शन करता है और क्या आखिरी मुकाबला उसे नॉकआउट तक पहुंचा पाता है या नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com