विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कुछ ऐसा बन रहा समीकरण

Asian Games India vs Pakistan Match: पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा. सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे

एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कुछ ऐसा बन रहा समीकरण
Asian Games India vs Pakistan Match: 

Asian Games India vs Pakistan Match: आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आधिकारिक ड्रॉ गुरुवार को जारी कर दिया गया. ड्रॉ के बाद मौजूदा चैंपियन भारत की पुरुष और महिला टीमों के अभियान की तस्वीर साफ हो गई है. भारतीय महिला टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ करेगी, जबकि पुरुष टीम को सीडिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है.

पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष वरीयता मिलने के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. हालांकि, इन टीमों के प्रतिद्वंद्वियों का फैसला अभी होना बाकी है. बाकी चार स्थान क्वालिफाइंग राउंड के जरिए तय होंगे. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर वरीयता प्राप्त टीमों से भिड़ेंगी.

इसका मतलब है कि प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच खेल सकते हैं, या तो किसी सेमीफाइनल में या फिर फाइनल में होगा.

पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा. सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे और उन्हें पूर्ण अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त होगा. पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. 15 सदस्यीय पुरुष टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है.

क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों का हिस्सा बनेगा. इससे पहले 2010 ग्वांगझू, 2014 इंचियोन और 2023 हांगझू में क्रिकेट शामिल था. भारत ने पिछली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे. आइची-नागोया एशियाई खेल क्रिकेट के लिए इसलिए भी खास हैं क्योंकि इसके बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 128 वर्षों के अंतराल के बाद इस खेल की वापसी होने जा रही है.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com