आशीष नेहरा ने वर्ष 1999 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था (फाइल फोटो)
- दिल्ली में होने वाले टी20 मैच के लिए टीम में चुने गए नेहरा
- उनके प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने को लेकर है अनिश्चिता
- मुख्य चयनकर्ता बोले, टीम मैनेजमेंट करेगा इस बारे में निर्णय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. बुजुर्ग तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का सीरीज के अंतर्गत दिल्ली में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए टीम में चयन किया गया है. यह नेहरा का टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 मैच होगा. नेहरा इस टी20 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर चुके हैं. खास बात यह है कि अपने फेयरवेल मैच में नेहरा भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बारे में अनिश्चितता की स्थिति है. प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि प्लेइंग इलेवन का चयन टीम मैनेजमेंट के फैसले का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि नेहरा दिल्ली के इस टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह के टीम मैनेजमेंट का फैसला होगा. हम चयनकर्ता इस बारे में कोई आश्वासन नहीं दे सकते.
यह भी पढ़ें :सहवाग के बर्थडे पर युवराज ने इस अंदाज में कर डाली नेहरा की खिंचाई
हालांकि प्रसाद ने साफ किया कि नेहरा के साथ उनके भविष्य के बारे में लगातार बातचीत की जा रही थी. हमने नेहरा को बता दिया है कि हम न्यूहलैंड के खिलाफ सीरीज तक ही उनके बारे में सोच रहे हैं. गौरतलब है कि 38 वर्षीय नेहरा ने वर्ष 1999 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था. उस समय टीम इंडिया के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे. नेहरा का करियर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है. यही कारण है कि उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर में केवल 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं.
वीडियो: आशीष नेहरा घायल, फाइनल से बाहर हुए
भारतीय टी20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आशीष नेहरा (केवल पहले टी20 के लिए चयन). (इनपुट: एजेंसी).

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ashish Nehra, Farewell T20 Match, Playing XI