Abhishek Sharma in T20 World Cup 2026; IND vs NZ: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने उतरेगी, तो सबकी नजरें एक ऐसे युवा खिलाड़ी पर होंगी जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखता है वो हैं अभिषेक शर्मा. भले ही इस वर्ल्ड कप में अब तक अभिषेक के आंकड़े डराने वाले रहे हों, लेकिन क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें 'मैच विनर' माना जाता है. आइए समझते हैं कि क्यों आज फाइनल में अभिषेक शर्मा का 'विराट रूप' देखने को मिल सकता है. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में क्या अभिषेक शर्मा करेंगे आज 'महा-धमाका', आंकड़ों में चलिए जानते हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने 7 मैचों में मात्र 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 का रहा है. इतना ही नहीं, इस दौरान उनके नाम तीन 'डक' (शून्य) भी दर्ज हुए हैं.
ओवरऑल करियर 8 शतक और 5189 रन
अभिषेक शर्मा की असली ताकत उनके ओवरऑल टी20 करियर में छिपी है. उन्होंने अब तक 180 मैचों में 5,189 रन कूटे हैं. उनके नाम टी20 फॉर्मेट में 8 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि जब अभिषेक अपनी लय में होते हैं, तो दुनिया का कोई भी गेंदबाजी आक्रमण उन्हें रोक नहीं सकता. जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी वो धमाकेदार हाफ सेंचुरी आज भी फैंस के जेहन में ताजा है, जहां उन्होंने दिखाया था कि वे बड़े शॉट्स खेलने में कितने माहिर हैं.
"अंदाज नहीं बदलूंगा": अभिषेक का निडर इरादा
अपनी खराब फॉर्म पर उठ रहे सवालों का जवाब अभिषेक ने पहले ही दे दिया है. उन्होंने साफ कहा था, "मैं अपने खेलने के अंदाज को नहीं बदलूंगा. जिस तरह मैं 'फ्री माइंड' होकर बैटिंग करता हूं, फाइनल में भी उसी बेखौफ अंदाज के साथ मैदान पर उतरूंगा." कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को भी अभिषेक की इसी 'किलर इंस्टिंक्ट' पर पूरा भरोसा है.
अहमदाबाद में होगा 'चमत्कार'?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां भले ही अब तक अभिषेक के लिए चुनौतीपूर्ण रही हों, लेकिन बड़े खिलाड़ी अक्सर बड़े मैचों में ही चमकते हैं. टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार अभिषेक शर्मा कभी भी अपना रूप बदलकर विरोधी टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं. आज फाइनल में अगर अभिषेक को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है, तो वे शुरुआती 6 ओवरों में ही न्यूजीलैंड को तबाह कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं