विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2019

WI vs IND, 1st T20I: इस खास लक्ष्य के साथ विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी टीम इंडिया

WI vs IND, 1st T20I: इस खास लक्ष्य के साथ विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी टीम इंडिया
बिना धोनी के अनुभव बिना मैदान पर विराट की कप्तानी की खासी परीक्षा होगी
  • सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला शनिवार को
  • रात आठ बजे से खेला जाएगा मैच
  • युवा खिलाड़ियों के प्रभावित करने का मौका
लॉउडरहिल:

तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के उद्घाटन मैच (WI vs IND, 1st T20I)के जरिए करेगी. इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया एक खास मकसद के साथ मैदान पर उतरेगी. यह मैच फ्लोरिडा के लॉउडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिए जाने की संभावना थी, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है. बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे. हरफनमौला हार्दिक पंड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है. 

श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिए यह दौरा अहम होगा जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा. पांडे ने भारत के लिए आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था. भारत के सामने चुनौती मध्यक्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी. पांडे और अय्यर दोनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारत ए टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं. स्पिन हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज खलील अहमद तथा दीपक चाहर भी टी20 टीम में लौटे हैं, तो तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के भाई राहुल भी टीम में हैं. टीम में कई युवा खिलाड़ियों और इस सीरीज का मकसद अगले साल टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अभी से ही उन नए और युवा खिलाड़ियों को परखना है, जिनके नाम सेलेक्टरों के जहन में हैं. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो किया पोस्ट, तो फिर प्रशंसकों ने पूछा 'खास सवाल'

रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है. राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी. विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे. कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा हालांकि कोहली इन खबरों का खंडन कर चुके हैं. इस दौरे से ऋषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आए हैं. 

यह भी पढ़ें: इस मामले में स्टीव स्मिथ बने सर डॉन ब्रेडमैन के बाद केवल दूसरे बल्लेबाज, पर विराट कोहली...

दूसरी ओर टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नारायण की वापसी हुई है. क्रिस गेल हालांकि वनडे श्रृंखला ही खेलेंगे. चोटिल आंद्रे रसेल को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है.  कोच फ्लायड रीफर ने कहा ,‘यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. यह काफी रोमांचक मैच होंगे और दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा'. दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी

VIDEO: धोनी के संन्यास पर युवा क्रिकेटरों के विचार सुन लीजिए. 

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन, केरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, कीमो पाल, सुनील नारायण, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल और खारी पियरे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Indies Vs India 08/03/2019 Wiin08032019191058, West Indies Vs India 2019, Virat Kohli, Rohit Singh, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com