- पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम की हुई घोषणा
- तीन खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में मिली जगह
- क्रेग ब्रैथवेट करेंगे टीम की अगुवाई
क्रिकेट वेस्टइंडीज (Cricket West Indies) ने गुरुवार यानी आज बांग्लादेश के साथ खेले जानें वाले तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित किए गए 12 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इन नए चेहरों में डेवोन थॉमस, गुडाकेश मोती और एंडरसन फिलिप का नाम शामिल है.
बता दें विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन थॉमस वेस्टइंडीज के लिए 21 वनडे एवं चार T20I मुकाबले खेल चूके हैं. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती ने टीम के लिए अबतक एक T20I मुकाबला खेला है. वहीं 25 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप ने टीम के लिए तीन वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनको दो पारियों में 71.0 की एवरेज से दो सफलता प्राप्त हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The squads for the 1st Test & President's XI v Bangladesh have been announced!
— Windies Cricket (@windiescricket) June 8, 2022
Check it out!⬇️https://t.co/1LkSM8cq4H
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 16 जून से 21 जून के बीच एंटीगुआ स्थित सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके पश्चात् दूसरा टेस्ट मुकाबला 24 जून से 29 जून के बीच ग्रोस आइलेट स्थित डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहले टेस्ट मुकाबले के लिए इस प्रकार है वेस्टइंडीज की 12 सदस्यीय टीम:
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रुमाह बोनर, जॉन कैंपबेल, जोशुआ डा सिल्वा, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, जेडन सील्स और डेवोन थॉमस.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं