- नाटिंघम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की हुई घोषणा
- जैक लीच दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भी बनें प्लेइंग इलेवन के हिस्सा
- 10 जून से ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मुकाबला
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आगामी 10 जून से 14 जून के बीच नाटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी इंग्लिश खेमे में वहीं खिलाड़ी नजर आएंगे, जो पहले पहले टेस्ट मुकाबले के लिए मैदान में उतरे थे.
दरअसल दूसरे टेस्ट मुकाबले के शुरू होने से पहले ऐसी उम्मीद जताई रही थी कि 30 वर्षीय इंग्लिश स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. वह पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Our XI to take on the @BlackCaps at @TrentBridge ???? ????
— England Cricket (@englandcricket) June 9, 2022
???????????????????????????? #ENGvNZ ???????? | @LV_Cricket
बता दें लीच को पहले टेस्ट के दौरान सीमारेखा के पास गेंद रोकते हुए सिर में चोट आई थी. इसके पश्चात् कनकशन नियम के तहत 25 युवा खिलाड़ी मैट पार्किंसन (Matt Parkinson) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. पार्किंसन ने पहले टेस्ट मुकाबले में 15.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक सफलता प्राप्त की थी. पार्किंसन ने अपने पहले टेस्ट विकेट के रूप में टिम साउथी को चलता किया था.
नाटिंघम टेस्ट के लिए इस प्रकार है इंग्लिश प्लेइंग इलेवन:
जैक क्राउले, एलेक्स लीज, ओली पोप, जो रूट, जानी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फाक्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं