विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2015

महेंद्र सिंह धोनी क्यों नहीं बने झारखंड टीम के कप्तान?

महेंद्र सिंह धोनी क्यों नहीं बने झारखंड टीम के कप्तान?
महेंद्र सिंह धोनी की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी से टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की घरेलू क्रिकेट में वापसी होगी। धोनी करीब आठ साल बाद किसी घरेलू मैच में अपने राज्य झारखंड के लिए खेलेंगे। उन्होंने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट में 2007 में टीम इंडिया की जिम्मेदारी लेने से पहले खेला था।

लोगों की उम्मीद से उलट धोनी घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी नहीं करेंगे, बल्कि राज्य के दूसरे स्टार खिलाड़ी वरुण आरोन की कप्तानी में खेलेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी के कप्तानी करने से मना करने के बाद आरोन को ये जिम्मेदारी दी गई है। धोनी ने कप्तानी नहीं करने के पीछे ये दलील दी कि वो टीम के खिलाड़ियों को ज्यादा नहीं जानते, ऐसे में कप्तानी करने में उन्हें दिक्कत होगी।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी अंडर-19 और अंडर-23 टीम से आ रहे हैं, जिन्हें धोनी ठीक से नहीं जानते। इस वजह से उन्होंने कप्तानी करने से इनकार कर दिया। सचिव के मुताबिक धोनी चाहते थे कि कोई युवा क्रिकेटर को राज्य टीम का कमान संभालने का मौका दिया जाए।

धोनी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से लिया था। इसके बाद बाद वो सिर्फ़ T20 और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी फिलहाल एक गोल्फ चैरेटी इवेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हुए हैं और वापसी के बाद झारखंड टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

भारत-पाकिस्तान सीरीज पर सस्पेंस अब भी बना हुआ है। ऐसे में धोनी को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिल जाएगा। इसके बाद धोनी ऑस्ट्रेलिया में पांच वनडे और तीन T-20 मैच की सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापसी के बाद श्रीलंका के साथ T20 सीरीज़ खेलेंगे फिर एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड क्रिकेट टीम, वरुण आरोन, विजय हजारे ट्रॉफी, MS Dhoni, Jharkhand Cricket Team, Varun Aaron, Vijay Hazare Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com