Mohammed Shami: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. मोहम्मद शमी ने विश्व कप में 24 विकेट लिए थे और भारत के फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है, लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा हुआ है. बता दें, गुरूवार को दिल्ली में चयनकर्ताओं की बैठक के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया है.
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 अंतरराष्ट्रीय की कमान जहां एक तरफ सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है तो वनडे फॉर्मेट में केएल राहुल कप्तानी करेंगे. जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सफेद गेंद की सीरीज के लिए ब्रेक मांगा था और उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है. रोहित और विराट टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे है. बात अगर मोहम्मद शमी की करें तो उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका मिला है. लेकिन वनडे और टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
मोहम्मद शमी के बाहर होने का एक कारण यह माना जा रहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते तेज गेंदबाज को टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा मोहम्मद शमी का ईलाज चल रहा है और शमी टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं यह फैसला उनकी फिटनेस को देखने के बाद किया जाएगा. बीसीसीआई ने टीम चयन को लेकर जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें शमी को लेकर जिक्र है कि शमी फिलहाल चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समझा जाता है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दिसंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले फिट होने का मौका दिया जाएगा. सूत्र ने कहा"इस समय शमी की चोट काफी गंभीर नहीं है और इसलिए उसे टीम में रखा गया है. उनके कवर के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है."
भारतीय टीम इस प्रकार हैं:
टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर.
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर.
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, लोकेश राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: इस फॉर्मेट में खेला जाएगा विश्व कप, 20 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: "मैंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया..." राहुल द्रविड़ ने दूसरे कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान, मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं