विज्ञापन

ऋषभ पंत उत्तराखंड में क्यों खरीदना चाह रहे जमीन ?

Rishabh Pant's midnight plea to Uttarakhand CM: पंत के मुताबिक वह पिछले तीन साल से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अब तक बड़ी और कानूनी रूप से स्पष्ट (क्लियर टाइटल वाली) जमीन नहीं मिल पाई है.

ऋषभ पंत उत्तराखंड में क्यों खरीदना चाह रहे जमीन ?
IND vs SL: पंत के पोस्ट ने मचाई हलचल

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर देर रात पोस्ट शेयर कर CM पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने को लेकर मदद की अपील की है. पंत अपने गृह राज्य उत्तराखंड में ज़मीन खरीदना चाहते हैं और दिल्ली से अपना ठिकाना बदलना चाहते हैं.  पंत ने अपने पोस्ट में कहा कि वह पिछले तीन सालों से जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया और जमीन के रिकॉर्ड में स्पष्टता न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सोशल मीडिया पर  पोस्ट में, पंत ने उत्तराखंड के लिए अपना प्यार ज़ाहिर किया और कहा कि वह अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहते हैं, अपने लोगों के बीच रहना चाहते हैं और राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं,  उन्होंने यह भी साफ किया कि वह मुफ्त जमीन या कोई विशेष रियायत नहीं मांग रहे हैं, बल्कि  सरकारी दरों पर जमीन खरीदने में मदद चाहते हैं ताकि वह राज्य में अपना पहला घर बना सकें. 

पंत के अनुसार, उत्तराखंड में अपना घर होना उनका एक निजी सपना है और अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने का एक जरिया है. पंत के पोस्ट के बाद CM ने पोस्ट का रिप्लाई किया और हर संभव मदद करने का वादा किया है. CM पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा, "प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है.अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे."

पंत उत्तराखंड क्यों खरीदना चाह रहे जमीन !

ऋषभ पंत उत्तराखंड में जमीन इसलिए खरीदना चाहते हैं क्योंकि वे दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके अपने गृह राज्य उत्तराखंड में बसना चाहते हैं. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पंत ने कहा कि उन्हें अपने राज्य और पहाड़ी लोगों से बहुत प्यार है और वे वापस लौटकर राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं. 

उत्तराखंड के निवासी हैं पंत

ऋषभ राजेंद्र पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था. उनके माता-पिता, राजेंद्र पंत और सरोज पंत ने उन्हें हमेशा क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया. पंत ने बहुत कम उम्र में ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और अपनी लगातार कड़ी मेहनत और जुनून के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी मजबूत जगह बनाई. पिता के निधन के बाद पंत ने हिम्म्त नहीं हारी और अपने पिता का सपना पूरा करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant: ‘3 साल से भटक रहा हूं...' ऋषभ पंत का दर्द छलका, रात 1 बजे CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com