विज्ञापन

IPL 2026: SRH को KKR के खिलाफ क्यों मिली करारी हार? कोच डेनियल विटोरी ने बताई वजह

Daniel Vettori on SRH Lose vs KKR, IPL 2026: कोच विटोरी ने कहा, ‘‘ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन के विकेट गिर गए लेकिन अगर इनमें से कोई भी क्रीज पर टिका रहता तो नतीजा कुछ और होता.

IPL 2026: SRH को KKR के खिलाफ क्यों मिली करारी हार? कोच डेनियल विटोरी ने बताई वजह
Daniel Vettori on SRH Lose vs KKR, IPL 2026:
Daniel Vettori on SRH Lose vs KKR, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने रविवार को कहा कि अहम मौकों पर विकेट गंवाने से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी रणनीति पर असर पड़ा. केकेआर ने 165 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली. विटोरी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारी शुरुआत बहुत अच्छी रही, लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा पाए और अहम मौकों पर कुछ विकेट गंवा दिए.

160 रन का बचाव करना बहुत मुश्किल होता है, भले ही विकेट थोड़ा धीमा हो. लेकिन पावरप्ले के बाद हमने इतनी अच्छी टक्कर दी कि जीत की थोड़ी उम्मीद बंधी. लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा किया.'' विटोरी ने कहा कि लगातार विकेट गिरने से उनकी टीम के लिए लय हासिल करना मुश्किल हो गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बस अहम मौकों पर विकेट गंवाए और टी20 मैचों में भले ही आपके पास लय हो, अगर विरोधी टीम आक्रामक हो जाए तो लय दोबारा हासिल करना बहुत मुश्किल होता है. ''

केकेआर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (36 रन देकर तीन विकेट) और सुनील नारायण (31 रन देकर दो विकेट) ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. विटोरी ने कहा, ‘‘ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन के विकेट गिर गए लेकिन अगर इनमें से कोई भी क्रीज पर टिका रहता तो नतीजा कुछ और होता. लेकिन केकेआर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. खासकर स्पिनरों ने अपनी लेंथ बहुत अच्छी रखी. ''

उन्होंने कहा, ‘‘भले ही हमने शुरूआत में चक्रवर्ती पर दबाव बनाया लेकिन वह विकेट लेने में कामयाब रहे. ''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com