Shubman Gill or Harry Brook Net Worth: भारत और इंग्लैंड के बीच मैदान पर जंग जितनी दिलचस्प है, उतना ही रोचक मुकाबला दोनों टीम के कप्तानों की कमाई और नेटवर्थ का भी है. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान हैरी ब्रूक आज दुनिया के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में गिल अपने अंग्रेज दोस्त से काफी आगे हैं.
शुभमन गिल की नेटवर्थ कितनी है?
दरअसल, पिछले कुछ सालों में शुभमन गिल की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौजूदा नेट वर्थ (कुल संपत्ति) का अनुमान ₹95 से ₹100 करोड़ के बीच है. उन्होंने यह संपत्ति IPL से अपनी कमाई, BCCI के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इंटरनेशनल मैच फीस और कुछ शानदार ब्रांड एंडोर्समेंट से हासिल की है. ये आंकड़े बताते हैं कि शुभमन गिल भारत के सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स आइकॉन में से एक के तौर पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. वहीं भारतीय युवा कप्तान के लिए आगे कई और बड़े कॉन्ट्रैक्ट भी इंतजार कर रहे हैं.
गिल की कमाई के मुख्य सोर्स:
- गुजरात टाइटंस के साथ 16.5 करोड़ रुपये का IPL कॉन्ट्रैक्ट.
- BCCI का ग्रेड-A सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जिससे सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं
- अंतरराष्ट्रीय मैच फीस
- Nike, CEAT, Gillette समेत कई बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट
- रियल एस्टेट और अन्य निवेश
शुभमन गिल का कार कलेक्शन
गिल का लग्जरी कारों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है. वे अक्सर कारों के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर इन गाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. उनके कलेक्शन में ये गाड़ियां शामिल हैं:
- रेंज रोवर वेलार
- महिंद्रा थार
- मर्सिडीज-बेंज AMG G63
हैरी ब्रूक की नेटवर्थ कितनी है?
22 फरवरी 1999 को जन्मे हैरी ब्रूक इंग्लैंड के एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मीडियम-पेस गेंदबाजी भी कर सकते हैं. जनवरी 2022 में हैरी ब्रूक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अपना T20I डेब्यू किया. तब से वह इंग्लैंड की T20I टीम का हिस्सा रहे हैं.
साथ ही, इस लंबे-कद के बल्लेबाज को सितंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. इंग्लैंड के स्टार ब्रूक ने अपना वनडे (ODI) डेब्यू 27 जनवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था. कप्तान हैरी ब्रूक की अनुमानित नेटवर्थ 16 करोड़ से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
ब्रूक की आय के प्रमुख सोर्स:
- ECB का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
- अंतरराष्ट्रीय मैच फीस
- द हंड्रेड में लगभग 5 करोड़ रुपये (470,000 पाउंड) का कॉन्ट्रैक्ट
- IPL से कमाई, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 13.25 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा भी शामिल है
भारत-इंग्लैंड कप्तानों की नेटवर्थ तुलना.
- शुभमन गिल: ₹95 से ₹100 करोड़ (अनुमानित)
- हैरी ब्रूक: ₹16-25 करोड़ (अनुमानित)
कौन है ज्यादा अमीर?
अनुमानित आंकड़ों के अनुसार शुभमन गिल की नेटवर्थ हैरी ब्रूक से करीब दोगुनी या उससे भी ज्यादा है. इसकी सबसे बड़ी वजह IPL में मिलने वाली भारी सैलरी, भारतीय बाजार में उनकी ब्रांड वैल्यू और लगातार बढ़ते विज्ञापन डील हैं. मैदान पर कप्तानी की टक्कर बराबरी की हो सकती है, लेकिन नेटवर्थ के मामले में शुभमन गिल फिलहाल हैरी ब्रूक से काफी आगे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं