विज्ञापन

Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम

Who is Praful Hinge: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफ़ुल्ल प्रकाश हिंगे ने कहर बरपाया और उन्होंने अपने डेब्यू पर पहले ओवर में 3 विकेट निकाले.

Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और प्रिटोरियस का पहले ही ओवर में कर दिया काम तमाम
Who is Praful Hinge took 3 Wickets on Debut in First Over

Who is Praful Hinge?: हैदराबाद ने 24 साल के पेसर प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे को राजस्थान के ख़िलाफ़ ना सिर्फ़ मौक़ा दिया बल्कि उनपर भरोसा दिखाया बल्कि कप्तान ईशान किशन ने उन्हें पहला ओवर भी दिया. और, पहली ही ओवर में प्रफुल्ल ने शानदार लाइन लेंथ दिखाते हुए राजस्थान के तीन फॉर्म में खेल रहे बैटर का विकेट अपने नाम कर लिया. IPL में धूम मचाते बल्लेबाज़ों के बीच ये किसी गेंदबाज़ के लिए सपने जैसी शुरुआत है.

स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेन्ट्री के दौरान हरभजन सिंह कहते हैं, “मुझे अलज़ारी जोसफ़ का प्रदर्शन याद आता है जिन्होंने यहीं 6 विकेट लिए थे. मगर ये ख़ास प्रदर्शन है. प्रफुल्ल ने तीन ऐसे बैटर को आउट किया है जो टीम बेहद फॉर्म में खेल रही थी. लेकिन दूसरे सिरे पर शाकिब की भी तारीफ़ करनी होगी.” हरभजन ये भी कहते हैं कि वो मैच के बाद चाहें तो इस ड्रीम शुरुआत वाली गेंद को अपने लिए मांग सकते हैं.

प्रफुल्ल के पहले चार शिकार

प्रफुल्ल प्रकाश ने अपने IPL के पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरे, चौथे और छठे गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद के स्टेडियम में सनसनी मचा दी. प्रफुल्ल ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस के विकेट ले लिये. यही नहीं प्रफुल्ल ने अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर कप्तान रियान पराग का विकेट भी अपने नाम कर लिया. प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास के पहले बॉलर हैं, जिन्होंने शुरुआती ओवर में तीन विकेट झटके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

फ़र्स्ट क्लास में प्रफुल्ल का प्रदर्शन

प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो विसूर्यदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. हिंगे ने 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 2025-26 के सत्र में 10 मैचों में 27 विकेट लिए थे. वह विदर्भ की विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और उनकी गेंदबाजी की तारीफ हुई थी. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने पैसा वसूल प्रदर्शन किया. प्रफुल्ल ने ऑस्ट्रलिया जाकर जॉश हेज़लवुड की संगत में भी अपनी गेंदबाज़ी को निखारा है.

हैदराबाद ने रोका राजस्थान का विजयी रथ

ईशान किशन की तूफानी पारी के बाद प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के ड्रीम डेब्यू के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. यह राजस्थान की सीजन की पहली हार है, जबकि हैदराबाद की दूसरी जीत. पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने 216 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान 159 रन बना पाई. हैदराबाद के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके. प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन-द्रे प्रेटोरियस का विकेट निकाल मैच का फैसला कर दिया था. प्रफुल्ल हिंगे आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके हैं. 

हैदराबाद से मिले 217 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीद थी. लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने उन्हें मैच की दूसरी ही गेंद पर अपने जाल में फंसाया. इसके बाद ध्रुव जुरेल का शिकार किया. इस ओवर की आखिरी गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस का विकेट झटका. पहले ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद राजस्थान को जायसवाल और रियान पराग से उम्मीद थी. लेकिन साकिब हुसैन ने जायसवाल का विकेट लिया.  प्रफुल्ल हिंगे ने अपने दूसरे ओवर में राजस्थान के कप्तान का शिकार किया. राजस्थान ने 9 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. 

यहां से डॉनोवन फ़रेरा और रवींद्र जडेजा ने टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.  साकिब हुसैन ने इस साझेदारी को तोड़ा. इसके अगले ओवर में रवींद्र जडेजा भी आउट हुए. दोनों के आउट होने के बाद तुषार देशपांडे ने 25 रन बनाए, जिससे राजस्थान 150 का स्कोर पार कर पाई.

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिकॉर्ड प्राइज पूल की घोषणा, विजेता पर छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस 'दमदार पावर प्लान' से विरोधी टीम को कर रहे ध्वस्त, जानें कितने गेंदों के बाद जड़ रहे बाउंड्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com