Who is Gerald Coetzee SRH Have Signed as David Payn Replacement: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह चोटिल खिलाड़ी के तौर पर गेराल्ड कोएत्ज़ी को टीम में शामिल किया है. फ्रैंचाइज़ी ने शनिवार को एक आधिकारिक मीडिया एडवाइजरी में इस कदम की पुष्टि की. पेन टखने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इस सीजन में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दो मैच खेले थे और दो विकेट भी लिए थे, जिसके बाद उन्हें चोट के कारण बाहर होना पड़ा. लीग ने एक बयान में कहा, "सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्ज़ी को साइन किया है. पेन - जिन्होंने मौजूदा IPL सीजन में SRH के लिए 2 मैच खेले और 2 विकेट लिए. टखने में चोट के कारण सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं."
Gerald Coetzee joins our squad as David Payne's replacement for the remainder of the season. pic.twitter.com/DQgVCLSp5F
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 18, 2026
कोएत्ज़ी, जो एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं. उनके के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए सभी फॉर्मेट में खेला है. 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 T20I मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं. कोएत्जी, जो इस साल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, उनके पास IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के साथ खेलने का अनुभव है. उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे.
25 वर्षीय यह खिलाड़ी T20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. टूर्नामेंट के बाद, उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई सभी पांच T20I मैचों में हिस्सा लिया. वह 2 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए तैयार हैं.
इस बीच, SRH को कप्तान पैट कमिंस के टीम में शामिल होने से बड़ी राहत मिली है, वह 17 अप्रैल को टीम से जुड़े. उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे. फिलहाल, SRH पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी.
IPL उनके लिए कोई नई चीज़ नहीं है; इससे पहले वह गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 15 विकेट लिए थे. अपनी तेज़ रफ़्तार और आक्रामक अंदाज़ के लिए मशहूर कोएत्ज़ी, SRH के बॉलिंग अटैक को और मज़बूत करेंगे, क्योंकि वे टूर्नामेंट के अहम पड़ाव में अपने अभियान को और ताक़त देना चाहते हैं.
यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज 2 करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद की इस फ़्रैंचाइजी से जुड़ेगा. पेन के अचानक चोटिल हो जाने के बाद, कोएत्ज़ी उनकी जगह एक तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर टीम में शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं