विज्ञापन

Who is Ayush Vartak: सीएसके को मिला दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी'? 36 बॉल पर ठोक चुका है सेंचुरी, ट्रायल के लिए बुलाया

Chennai Super Kings called for trials, Ayush Vartak: वैभव अब आईपीएल में एक  मिसाल बनकर सामने आए है. यही कारण है कि अब दूसरी फ्रेंचाइजी भी ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है जो छोटे शहर से हो लेकिन उसका टैलेंट ही सबकुछ हो. इसी क्रम में अब सीएसके ने एक ऐसे खिलाड़ी को ट्रायल पर बुलाया है जो दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी' बनने का मद्दा रखता है. 

Who is Ayush Vartak: सीएसके को मिला दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी'? 36 बॉल पर ठोक चुका है सेंचुरी, ट्रायल के लिए बुलाया
IPL 2026, Ayush Vartak: सीएसके ने भी अपनाया राजस्थान रॉयल्स की रणनीति

Who is Ayush Vartak : आईपीएल में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की खोज कर विश्व क्रिकेट को हैरान  कर दिया है. 15 साल के इस खिलाड़ी ने जिस तरह से क्रिकेट खेली है उसने हर किसी को दिवाना बना दिया है. वैभव की खोज के पीछे राजस्थान के उन लोगों का हाथ रहा है जिन्होंने शहर-शहर घूम कर युवा प्रतिभाओं का ट्रायल लिया, इन्हीं ट्रॉयर में वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान मैनेजमेंट की नजर पड़ी. उन्हें नागपुर में ट्रायल्स के लिए बुलाया। ट्रायल के दौरान पूर्व भारतीय कोच विक्रम राठौर ने उन्हें एक कठिन परिस्थिति दी, जहां उन्होंने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर सबको प्रभावित कर दिया, उसके बाद से वैभव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. 

वैभव अब आईपीएल में एक  मिसाल बनकर सामने आए है. यही कारण है कि अब दूसरी फ्रेंचाइजी भी ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहा है जो छोटे शहर से हो लेकिन उसका टैलेंट ही सबकुछ हो. इसी क्रम में अब सीएसके ने एक ऐसे खिलाड़ी को ट्रायल पर बुलाया है जो दूसरा 'वैभव सूर्यवंशी' बनने का मद्दा रखता है. 

वैभव से ज्यादा उम्र लेकिन बल्लेबाजी  करने का तरीका सूर्यवंशी के मुकाबले कम नहीं

वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 21 साल के आयुष वर्तक हैं. हालांकि उम्र के मामले में आयुष वर्तक, वैभव से बड़े हैं लेकिन उनकी तूफानी बल्लेबाजी का अंदाज बिल्कि 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ही तरह है. बता दें कि इस 21 साल के खिलाड़ी ने  अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में शानदार परफॉर्मेंस किया था लेकिन आईपीएल ऑक्शन में किसी ने भी उन्हें नहीं खरीदा था. 

अश्विन ने की सीएसके की तारीफ

दूसरी ओर अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस बात की जानकारी की है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने आयुष वर्तक को अपने कैंप में बुलाया है. अश्विन सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा, ठCSK ने इस सीजन के दौरान अपनी स्काउटिंग में बहुत लगन से काम किया है, ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत कोर तैयार किया जा सके. ऑक्शन के बीच में इस तरह की स्मार्ट भर्तियों और ट्रेड के जरिए टीम को अपग्रेड करना, स्क्वॉड को फिर से व्यवस्थित करने का सबसे अच्छा तरीका है.महाराष्ट्र के युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी आयुष वर्तक.ठ

कौन है आयुष वर्तक

आयुष वर्तक ने अब तक मुंबई की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ सीजन से वे सीनियर संभावित खिलाड़ियों के समूह का हिस्सा रहे हैं.इस युवा खिलाड़ी ने Men's State A Trophy 2025 की 6 पारियों में 363 रन बनाए.इस दौरान उन्होंने कुल 26 छक्के लगाए थे. उन्होंने 132, 92*, 75 रन की पारियां खेलीं थी और इस टूर्नामेंट में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. 2024-25 की कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में, उन्होंने 9 मैचों में 770 रन बनाए - जो मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा , कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में उन्होंने 192, 102, 105, 77, 59 और 54 रन की पारियां खेली थी. हाल ही में, उन्हें 2024 सीजन के लिए MCA का U-23 उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार मिला था. बता दें कि आयुष ने 36 गेंद पर शतक भी लगाया है. कंगा लीग में एमआई की जूनियर टीम के लिए खेलते हुए आयुष वर्तक ने 36 गेंद में शतक लगाने का कमाल किया था. 

ये भी पढ़ें- Video: भगवान से क्या मांगते हैं वैभव, 'कोई पर्सनल होकर बोले तो बुरा तो लगता ही है..' यह कहकर वैभव सूर्यवंशी ने कैसे ले लिया बदला!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com