विज्ञापन

कौन हैं अजय मंडल? रणजी में शुभमन गिल को किया 1 रन पर किया बोल्ड, IPL से भी है खास नाता

अजय मंडल ने छत्तीसगढ़ के अनुभवी स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026 में शुभमन गिल को सिर्फ 1 रन पर बोल्ड कर सुर्खियां बटोरीं.

कौन हैं अजय मंडल? रणजी में शुभमन गिल को किया 1 रन पर किया बोल्ड, IPL से भी है खास नाता
कौन हैं अजय मंडल? रणजी में शुभमन गिल को किया 1 रन पर किया बोल्ड

रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की वापसी निराशाजनक रही. छत्तीसगढ़ के खिलाफ भारतीय कप्तान केवल एक रन ही बना सके. उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने बोल्ड किया. अजय ने गिल के डिफेंस को पूरी तरह से भेद दिया और गेंद बैट और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स से जा टकराई. जहां इस विकेट से फैंस को गिल के प्रदर्शन के चलते चिंता में डाल दिया तो वहीं एक ऐसे घरेलू क्रिकेटर को चर्चा में ला दिया, जिसने अपनी पहचान बनाने में कई साल लगाए हैं. मंडल सिर्फ एक गेंदबाज ही नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

अजय मंडल कौन हैं?

25 फरवरी 1996 को मध्यप्रदेश में जन्में अजय जाधव मंडल एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. अजय घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने 2016-17 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था और तब से वे राज्य की टीम के नियमित सदस्य रहे हैं.

मंडल ने रणजी ट्रॉफी में 100 विकेट लेने वाले छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास भी रचा. अजय ने 46 फर्स्ट क्लास मैच में 2047 रन बनाए हैं और 131 विकेट भी झटके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस बल्लेबाज के नाम 5 शतक और 9 अर्धशतक हैं. जबकि गेंद से उन्होंने चार बार फोर विकेट हॉल और 5 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. अजय राज्य के सबसे सफल विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं.

अजय ने 2019 में उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखाई थी. नंबर 8 पर आकर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 241 रनों की यादगार पारी खेली थी. अजय के नाम आज भी नंबर 8 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रणजी का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. 

नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी उन्हें के नाम है. साथ ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में 7वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड है. अजय उन चुनिंदा रणजी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही मैच में दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ 5 विकेट भी लिए हैं.

अजय मंडल का IPL करियर और बल्लेबाजी रिकॉर्ड

घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत, 2023 में अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला था. वे दो साल तक इस फ्रेंचाइजी के साथ रहे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि उन्हें अभी भी अपने पहले IPL मैच का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी नहीं गावस्कर ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका देने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: कौन हैं श्रेयस अय्यर की इकलौती बहन श्रेष्ठा? फिल्मों में कर चुकी हैं काम, जानें क्या करती हैं और कितनी है कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Jadav Mandal, Cricket, Shubman Singh Gill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com