भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को तो हर कोई जानता है. मगर उनकी इकलौती बहन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप भी उनकी बहन से अनभिज्ञ हैं तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उनसे रूबरू करवाते हैं. श्रेयस अय्यर की बहन का नाम है श्रेष्ठा अय्यर . उनका जन्म 14 अप्रैल साल 1999 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था. मौजूदा समय में वह 27 साल की हैं.
श्रेष्ठा अय्यर ने अपनी स्कूली पढ़ाई कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल से की थी. उसके बाद आगे की स्टडी मुंबई स्थित ही रामनारायण रुइया कॉलेज से हुई. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया प्रोडक्शन में ग्रेजुएशन किया है.

पेशे से क्या हैं श्रेष्ठा अय्यर?
पेशे से श्रेष्ठा अय्यर प्रोफेशनल डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. यही नहीं वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. पिछले साल यानी कि 2025 में आई फिल्म 'सरकारी बच्चा' के गाने 'एग्रीमेंट करले' में उन्होंने खास डांस परफॉर्मेंस दिया था. गाने में वह रुसलान मुमताज और आन्या तिवारी के साथ नजर आई थीं.

इंस्टाग्राम पर 444 लोग करते हैं फॉलो
श्रेष्ठा अय्यर को काफी सारे लोग पसंद करते हैं. जिसका एक बड़ा उदाहरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम है. यहां उन्हें मौजूदा समय में 444K लोग फॉलो कर रहे हैं. यहीं नहीं यहां उनके काफी सारे पोस्ट भी मौजूद हैं. श्रेष्ठा 1,272 लोगों को फॉलो करती हैं.

कितना कमाती हैं श्रेष्ठा अय्यर?
श्रेष्ठा अय्यर की कमाई को लेकर आज तक पुष्टि नहीं हो पाई है. मगर उनके भाई श्रेयस अय्यर के नेटवर्थ के बारे में जानकारी सबके सामने है. श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति करीब 65 से 85 करोड़ रुपये के बीच है.

अपने भाई से बहुत प्यार करती हैं श्रेष्ठा
श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई श्रेयस अय्यर से बहुत प्यार करती हैं. आईपीएल मुकाबलों को दौरान अक्सर उन्हें मैदान में श्रेयस का हौसला अफजाई करते हुए देखा जाता है. यहीं नहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रेयस के साथ उनकी काफी सारी तस्वीरें भी मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं